India vs Pakistan

T20 World Cup 2024: भारत बनाम पाकिस्तान, इन तीन प्रमुख प्लेयर्स Battles पर रहेगी सबकी नजर

आगामी मुकाबले में ये तीन प्रमुख प्लेयर्स बैटल्स देखने लायक होंगे

जसप्रीत बुमराह VS शाहीन अफरीदी (Jasprit Bumrah vs Shaheen Afridi)

Jasprit Bumrah and Shaheen Afridi
Jasprit Bumrah and Shaheen Afridi

जसप्रीत बुमराह और शाहीन शाह अफरीदी ने टी-20 क्रिकेट में अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी से नाम बनाया है। बुमराह ने अपनी सटीक यॉर्कर और विविधता से बल्लेबाजों को परेशान किया है। वहीं दूसरी तरफ शाहीन की तेज गति, स्विंग और यॉर्कर ने बल्लेबाजों के लिए मुसीबत खड़ी की है।

इन दोनों गेंदबाजों का T20I रिकॉर्ड काफी शानदार है। जहां बुमराह ने 63 मैचों में 19.22 की औसत से 76 विकेट लिए हैं। वहीं शाहीन अफरीदी ने 66 मैचों में 20.36 की औसत से 91 विकेट हासिल किए हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबलों में भारतीय तेज गेंदबाज ने तीन मैचों में सिर्फ दो विकेट लिए हैं, जबकि शाहीन ने दो मैचों में तीन विकेट लिए हैं। शाहीन ने ये तीनों विकेट 2021 संस्करण में लिए, जब उन्होंने रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को अपना शिकार बनाते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था।

Previous
Page 3 / 4
Next

close whatsapp