India vs Pakistan

T20 World Cup 2024: भारत बनाम पाकिस्तान, इन तीन प्रमुख प्लेयर्स Battles पर रहेगी सबकी नजर

आगामी मुकाबले में ये तीन प्रमुख प्लेयर्स बैटल्स देखने लायक होंगे

विराट कोहली VS बाबर आजम (Virat Kohli vs Babar Azam)

Virat Kohli and Babar Azam
Virat Kohli and Babar Azam

दोनों खिलाड़ी वर्तमान समय में अपने निरंतर शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। विराट कोहली और बाबर आजम दोनों ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4000+ से अधिक रन बना चुके हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से अपनी-अपनी टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जहां कोहली ने 118 T20I मैचों में 51.11 की शानदार औसत और 137.95 के स्ट्राइक रेट से 4038 रन बनाए हैं। उनके नाम इस प्रारूप में 37 अर्धशतक और एक शतक है। वहीं बाबर आजम ने 119 मैचों में 41.05 की औसत व 130.15 के स्ट्राइक रेट से 4023 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के कप्तान ने इस प्रारूप में 36 अर्धशतक और तीन शतक लगाए हैं।

वहीं जब भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले की बात आती है, तो कोहली का पलड़ा भारी नजर आता है। कोहली ने 10 मैचों में 488 रन बनाए हैं। 82* रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है। दूसरी ओर बाबर आजम भारत के खिलाफ फॉर्म से जूझते हुए नजर आए हैं। वह चार मैचों में सिर्फ 92 रन बना सके हैं। इसमें 68* रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है।

Previous
Page 2 / 4
Next

close whatsapp