T20 World Cup 2024: भारत बनाम पाकिस्तान, इन तीन प्रमुख प्लेयर्स Battles पर रहेगी सबकी नजर
आगामी मुकाबले में ये तीन प्रमुख प्लेयर्स बैटल्स देखने लायक होंगे
अद्यतन - जून 7, 2024 4:25 अपराह्न

भारत और पाकिस्तान के बीच प्रतिद्वंदिता किसी से छिपी नहीं है। दोनों टीमें राजनीतिक तनाव के कारण पिछले एक दशक से एक-दूसरे के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली हैं। भारत और पाकिस्तान सिर्फ ग्लोबल इवेंट्स में ही खेलते हुए नजर आती हैं। दोनों टीमें एक बार फिर से टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 जून को भिड़ने के लिए तैयार हैं।
टीम इंडिया की बात करें तो मेन इन ब्लू ने न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। वहीं दूसरी तरफ बाबर आजम एंड कंपनी को मेजबान अमेरिका ने सुपर ओवर में हरा दिया।
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हेड-टू-हेड मुकाबलों की चर्चा की जाए तो टीम इंडिया का दबदबा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए सात मैचों में से भारत ने 6 में जीत दर्ज की है। पाकिस्तान ने एकमात्र जीत दुबई में आयोजित 2021 संस्करण में हासिल की थी। आपको बता दें कि पिछली बार दोनों टीमें 2022 संस्करण में आमने-सामने थीं, जहां भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।
इस आर्टिकल में हम तीन महत्वपूर्ण battles की चर्चा कर रहे हैं, जो आगामी मुकाबले में देखने लायक होंगे