टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप

न्यूयॉर्क में प्रैक्टिस के लिए मिल रही सुविधाओं से खुश नहीं है टीम इंडिया, प्लेयर्स ने की शिकायत

न्यू यॉर्क में मिल रही सुविधाओं से खुश नहीं हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

भारतीय टीम 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ 2024 टी20 विश्व कप में अपने शुरुआती मुकाबले से पहले न्यूयॉर्क में कड़ी मेहनत कर रही है। अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20  कप के लिए भारतीय टीम के ज्यादातर सदस्य रविवार को अमेरिका पहुंचे। वहीं अब विराट कोहली भी टीम इंडिया के साथ जुड़ने के लिए न्यू यॉर्क रवाना हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर अभ्यास सत्र से जुड़ी कई तस्वीरें सामने आई थी, इसमें उपकप्तान हार्दिक पांड्या भी नजर आए थे, जोकि ऑफ फील्ड कारणों की वजह से चर्चा में हैं। भारतीय टीम का सपोर्ट स्टॉफ ट्रेनिंग सेशन के दौरान मिली सुविधाओं से नाखुश नजर आया है, जिसकी शिकायत भी की गई है। उनका कहना है कि न्यू यॉर्क में जो उन्हें सुविधाएं मिल रही हैं वो बिल्कुल भी अच्छी नहीं हैं।

न्यूयॉर्क में मिल रही सुविधाओं से खुश नहीं हैं टीम इंडिया के प्लेयर्स

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बुधवार सुबह ट्रेनिंग सत्र के साथ तैयारियां शुरू कर दीं। भारत के सभी शुरुआती मैच सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होंगे इसलिए सुबह के ट्रेनिंग सत्र को तवज्जो दी गई। न्यूज-18 की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों से पता चला है कि कोच राहुल द्रविड़ कैंटियाग पार्क में टीम को दी गई सुविधाओं से खुश नहीं हैं और टीम ने इसकी शिकायत भी की है।

भारतीय टीम ने मौजूद 6 ड्रॉप-इन पिचों में से तीन का इस्तेमाल किया। सूत्र ने कहा कि,“पिचों से लेकर अन्य सुविधाओं तक सब कुछ अस्थायी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रकृति में सब कुछ बहुत औसत है। टीम ने अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं।”

बता दें कि, भारत शनिवार (1 जून) को बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेलेगा। और तब तक कैंटिग पार्क की सुविधाओं का उपयोग करेंगे। उसके बाद भी न्यूयॉर्क में भारतीय टीम के लिए एकमात्र ट्रेनिंग करने की यही जगह होगी, क्योंकि वे अपने चार ग्रुप मैचों में से तीन पाकिस्तान, यूएसए और आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेलेंगे और फिर कनाडा के खिलाफ आखिरी गेम के लिए फ्लोरिडा जाएंगे।

close whatsapp