Team India Squad For T20 World Cup 2024: इन 15 प्लेयर्स को मिल सकती है आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह
धोनी की कप्तानी में 2007 में भारत ने जीता था आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप।
अद्यतन - Jan 16, 2024 10:57 am
2) शुभमन गिल

2024 टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित के साथ शुभमन गिल ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपनी आक्रमक बल्लेबाजी प्रतिभा के लिए जाना जाता है और उनका आईपीएल रिकॉर्ड उनकी क्षमता के बारे में बहुत कुछ बताता है। 2023 के आईपीएल में, वह शानदार लय में दिखे और 17 मैचों में 157.80 की शानदार स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाकर वो टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर थे।
उनके T20I रिकॉर्ड के बारे में बात करें तो, 24 वर्षीय गिल ने 13 मैचों में 145.11 की स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं। फिलहाल उन्हें यशस्वी जयसवाल से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो कप्तान रोहित के साथ पारी की शुरुआत करने का स्थान हासिल करने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। आगामी टी-20 मैचों में गिल टीम में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अपनी बल्लेबाजी क्षमता का प्रदर्शन करना चाहेंगे।