T20 Cricket World Cup 2024, IND vs PAK आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा India vs Pakistan के बीच का मैच?

T20 World Cup 2024: Match-19, IND vs PAK Match Prediction: भारत vs पाकिस्तान के बीच का मैच कौन जीतेगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

IND vs PAK (Photo Source: Getty Images)
IND vs PAK (Photo Source: Getty Images)

IND vs PAK Match Preview (मैच प्रीव्यू): T20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मुकाबला भारत (IND) और पाकिस्तान (PAK) के बीच न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 जून को भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे से खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो भारत और पाकिस्तान ने अब तक एक-एक मैच खेले हैं।

टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था। वहीं अगर पाकिस्तान की बात करें तो उन्हें अपने पहले मैच में उस खिलाफ एक से बना कर का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों टीमों के लिए मुकाबला काफी अहम होने वाला है।

IND vs PAK Pitch Report (पिच रिपोर्ट)- नासाउ काउंटी स्टेडियम न्यूयॉर्क की पिच अच्छी उछाल और गति प्रदान करती है, जो तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद होती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है। टॉस जीतकर यहां कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

IND vs PAK Match Details (मैच जानकारी):

मैच जानकारी
मैच भारत बनाम पाकिस्तान, ग्रुप-A, 19वां मैच
वेन्यू नासाऊ क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क
दिन और समय 9 जून, शुक्रवार, रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

खेले गए मैच 7
भारत जीता 6
पाकिस्तान जीता 1
नो रिजल्ट 0
टाई 0

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

भारत (INDIA)

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान (PAKISTAN)

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, इमाद वसीम, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला चल सकता है। टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट के आंकड़े शानदार हैं और ऐसे में वो एक बार फिर इस टीम के खिलाफ खूब रन बना सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में पिछले दो मैचों में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया है।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। टीम इंडिया का ये दिग्गज गेंदबाज इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ मैच में 3 ओवर में मात्र छह रन देकर दो विकेट अपने नाम किया था और इस मैच में भी वो उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

IND vs PAK Today’s Match Prediction: भारत जीतेगा आज का मैच

सिनैरियो 1

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 30-40

पहली पारी का स्कोर- 120-130

भारत ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 40-50

पहली पारी का स्कोर- 160-170

भारत ने जीत दर्ज की

close whatsapp