T20 World Cup 2024: Match-2, WI vs PNG Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
वेस्टइंडीज टीम दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है। वहीं बात पापुआ न्यू गिनी की करें तो टीम पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है।
अद्यतन - Jun 2, 2024 6:02 pm

Match Preview (मैच प्रीव्यू):
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज (West Indies) और पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) के बीच 2 जून को प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज टीम दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है। वहीं बात पापुआ न्यू गिनी की करें तो टीम पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है।
वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। जिसमें कैरिबियाई टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की थी। वहीं टीम ने वॉर्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 35 रनों से हराया है।
वहीं पापुआ न्यू गिनी ने टूर्नामेंट से पहले मलेशिया के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। पापुआ न्यू गिनी को अपने दोनों ही वॉर्मआप मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
WI vs PNG Pitch Report (पिच रिपोर्ट): प्रोविडेंस क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्पिनरों को ज्यादा मदद करते हुए नजर आती है। चाहे कोई भी फॉर्मेट हो बल्लेबाजों को यहां रन बनाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन यहां कि पिच को फिर से तैयार किया गया है, जो बल्लेबाजों को मदद करेगी। साथ ही अच्छा बाउंस और स्विंग भी देखने को मिलेगा।। टी20 में इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150-170 है।
WI vs PNG Match Details (मैच जानकारी):
| मैच | जानकारी |
| मैच | वेस्टइंडीज बनाम पापुआ न्यू गिनी, दूसरा मैच |
| वेन्यू | प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना |
| दिन और समय | 2 जून, रविवार, रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार |
Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी के बीच अब तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
वेस्टइंडीज (West Indies):
जॉनसन चार्ल्स, ब्रैंडन किंग, शाई होप, रोस्टन चेज, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), आंद्रे रसेल, अकील होसेन, ओबेड मैक्कॉय, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती
पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea):
टोनी उरा, असदुल्लाह वाला (कप्तान), लेगा सियाका, चार्ल्स अमिनी, सेसे बाऊ, हिला वारे, किपलिंग डोरिगा (विकेटकीपर), नॉर्मन वुनआ, कबुआ मोरिया, एली नाओ, चाड सोपर
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-
वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टी20 फॉर्मेट में अब तक 51 मैचों में चार्ल्स 23.24 के औसत और 133.87 के स्ट्राइक रेट से 1162 रन बना चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप में वह अपनी टीम के लिए शानदार खेल दिखाना चाहेंगे।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-
गुडाकेश मोती भी इस वक्त टी20 फॉर्मेट में अपना कमाल का फॉर्म दिखा रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है। टी20 वर्ल्ड कप में वह वेस्टइंडीज के लिए शानदार खेल दिखाना चाहेंगे। उन्होंने अब तक 8 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 6.94 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए हैं।
WI vs PNG Today’s Match Prediction: वेस्टइंडीज जीतेगा आज का मैच
सिनैरियो 1
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 40-50
पहली पारी का स्कोर- 170-180
वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
पापुआ न्यू गिनी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 25-35
पहली पारी का स्कोर- 130-140
वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की
यहां पढ़िए : WI vs PNG Dream11 Prediction,