T20 Cricket World Cup 2024, ENG vs OMN आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा England vs Oman के बीच का मैच?

T20 World Cup 2024: Match-28, ENG vs OMN Match Prediction: इंग्लैंड vs ओमान के बीच का मैच कौन जीतेगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 28वां मैच इंग्लैंड और ओमान के बीच खेला जाएगा

ENG vs OMN (Photo Source: X/Twitter)
ENG vs OMN (Photo Source: X/Twitter)

ENG vs OMN Match Preview (मैच प्रीव्यू):

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 28वां मुकाबला इंग्लैंड (England) और ओमान (Oman) के बीच 13 जून को सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड को पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। कंगारू टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे। इंग्लैंड लक्ष्य का पीछा कर 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना पाई थी।

वहीं दूसरी ओर ओमान को पिछले मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। ओमान ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए थे। स्कॉटलैंड ने 13.1 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था। ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड चौथे स्थान और ओमान पांचवें स्थान पर है। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं जीता है।

ENG vs OMN Match Details (मैच जानकारी):

मैच जानकारी
मैच इंग्लैंड बनाम ओमान, ग्रुप-B, 28वां मैच
वेन्यू सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम
दिन और समय 13 जून, गुरुवार, सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

इंग्लैंड और ओमान के बीच अब तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है।

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। खेल की दूसरी पारी में पिच धामी हो जाती है जिसके चलते यहां रन बनाना आसान नहीं होता है। कप्तान यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुन सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 138 रन है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

इंग्लैंड (England):

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो. मोईन अली, हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड

ओमान (Oman):

प्रतीक अथावले (विकेटकीपर), नसीम खुशी, अकिब इलियास (कप्तान), जीशन मकसूद, खलीद कैल, अयान खान, मेहरान खान, रफीउल्लाह, शकील अहमद, कलीमुल्लाह, बिलाल खान

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

विल जैक्स ने पिछले मैच में 10 गेंदों में 10 रनों की पारी खेली थी। वह ओमान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

जोफ्रा आर्चर ने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया था। वह ओमान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

ENG vs OMN Today’s Match Prediction: इंग्लैंड जीतेगा यह मैच

सिनैरियो 1

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 20-30

पहली पारी का स्कोर- 90-100

इंग्लैंड ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

ओमान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 40-50

पहली पारी का स्कोर- 150-160

इंग्लैंड ने जीत दर्ज की

close whatsapp