T20 World Cup 2024: Match-3, NAM vs OMN Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का तीसरा मुकाबला नामिबिया और ओमान के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Jun 2, 2024 1:44 pm

Match Preview (मैच प्रीव्यू):
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का तीसरा मुकाबला नामिबिया (Namibia) और ओमान (Oman) के बीच केंसिंग्टन, ओवल, बारबाडोस (Kensington Oval, Barbados) में 3 जून को खेला जाएगा। नामिबिया की कप्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी गेरहार्ड मेरवे इरास्मस करेंगे। वहीं ओमान की कप्तानी आकिब इलियास को सौंपी गई है।
नामिबिया ने टूर्नामेंट से पहले दो वॉर्मअप मैच खेले थे, पहले में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं दूसरे में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 3 रन (DLS नियम) से जीत दर्ज की थी। वहीं ओमान ने अपने पहले वॉर्मअप मैच में पापुआ न्यू गिनी को 3 विकेट से शिकस्त दी थी। वहीं दूसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ था, जो बारिश के चलते रद्द हो गया था।
NAM vs OMN Pitch Report (पिच रिपोर्ट)- केंसिंग्टन, ओवल की पिच गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के लिए ही संतुलित मानी जाती है। यहां कि आउटफील्ड तेज है, जिसके चलते यहां बल्लेबाजों को मदद मिलती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 138 रन और दूसरी पारी का 124 रन है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अब तक ज्यादा मैच जीते हैं। जिसके चलते यहां कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुन सकते हैं।
NAM vs OMN Match Details (मैच जानकारी):
| मैच | जानकारी |
| मैच | नामिबिया बनाम ओमान, ग्रुप-बी, तीसरा मैच |
| वेन्यू | केंसिंग्टन, ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस |
| दिन और समय | 3 जून, सोमवार, सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार |
Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| खेले गए कुल मैच | 6 |
| नामिबिया ने जीता | 4 |
| ओमान ने जीता | 2 |
| नो रिजल्ट | 0 |
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
नामिबिया (Namibia):
जीन पियरे कोट्ज, मालन क्रुगर, जान फ्राइलिन्क, गेरहार्ड मेरवे इरास्मस (कप्तान), डेविड विसे, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), जोनाथन स्मिट, डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, टैंगेनी लुंगामेन
ओमान (Oman):
कश्यप प्रजापति, मोहम्मद नसीम खुशी, आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, मोहम्मद नदीम, अयान खान, प्रतीक अठावले (विकेटकीपर), रफीउल्लाह, शकील अहमद, फैयाज बट, बिलाल खान
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-
ओमान के ऑलराउंडर खिलाड़ी जीशान मकसूद इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। जीशान मकसूद ने अब तक 64 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 28.78 के औसत और 12.94 की इकॉनमी से 1295 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी करते हुए 64 मैचों में 6.55 की इकॉनमी से 48 विकेट लिए हैं।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-
नामिबिया के गेंदबाज रूबेन ट्रम्पेलमैन इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। अब तक 28 टी20 मैचों में रूबेन ने 7.49 की इकॉनमी से 25 विकेट लिए हैं।
NAM vs OMN Today’s Match Prediction: नामिबिया जीतेगा आज का मैच
सिनैरियो 1
नामिबिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 40-50
पहली पारी का स्कोर- 150-160
नामिबिया ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
ओमान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 35-45
पहली पारी का स्कोर- 130-140
नामिबिया ने जीत दर्ज की