T20 World Cup 2024: Super-8, Match-41, USA vs SA Match Prediction: अमेरिका vs साउथ अफ्रीका के बीच का मैच कौन जीतेगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 राउंड का पहला मुकाबला 19 जून को अमेरिका और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Jun 18, 2024 12:01 pm

USA vs SA Match Preview (मैच प्रीव्यू):
टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 राउंड का पहला मुकाबला अमेरिका (USA) और साउथ अफ्रीका (SA) के बीच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में 19 जून को खेला जाएगा। दोनों ही टीम ग्रुप-2 का हिस्सा है।
ग्रुप स्टेज राउंड में अमेरिका ने ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल में चार मैचों में दो जीत, और 5 अंक के साथ दूसरे स्थान और साउथ अफ्रीका ने ग्रुप-डी में चार मैचों में चार जीत और 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर जगह बनाकर सुपर-8 में जगह बनाई थी।
साउथ अफ्रीका ने पिछला मुकाबला नेपाल के खिलाफ 1 रन से जीता था। वहीं अमेरिका का मैच आयरलैंड के खिलाफ था, जो बारिश के चलते रद्द हुआ था।
USA vs SA Match Details (मैच जानकारी):
| मैच | जानकारी |
| मैच | अमेरिका बनाम साउथ अफ्रीका, सुपर-8, ग्रुप-2, 41वां मैच |
| वेन्यू | सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, एंटीगुआ |
| दिन और समय | 19 जून, बुधवार, रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार |
Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
अमेरिका और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक एक भी टी20 इंटररनेशनल मैच नहीं खेला गया है।
Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। खेल की दूसरी पारी में पिच धामी हो जाती है जिसके चलते यहां रन बनाना आसान नहीं होता है। कप्तान यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुन सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 138 रन है।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
अमेरिका (USA)
स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर, एंड्रीज गॉस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वैन शल्कविक, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान
साउथ अफ्रीका (South Africa)
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-
साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने पिछले मैच में 5 गेंदों में 3 रन बनाए थे। अमेरिका के खिलाफ आगामी मैच में वह शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-
तबरेज शम्सी ने पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिया था। वह अमेरिका के खिलाफ भी शानदार खेल दिखा सकते हैं।
USA vs SA Today’s Match Prediction: साउथ अफ्रीका जीतेगा आज का मैच
सिनैरियो 1
अमेरिका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 20-30
पहली पारी का स्कोर- 130-140
साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 40-50
पहली पारी का स्कोर- 145-155
साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की
यहां देखिए- USA vs SA Dream11 Prediction Super 8 Group 2