T20 Cricket World Cup 2024, ENG vs SA आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेग England vs South Africa के बीच का मैच?

T20 World Cup 2024: Super-8, Match-45, ENG vs SA Match Prediction: इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका के बीच का मैच कौन जीतेगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 राउंड का पांचवां मैच इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

ENG vs SA (Photo Source: X/Twitter)
ENG vs SA (Photo Source: X/Twitter)

ENG vs SA Match Preview (मैच प्रीव्यू):

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 45वां मुकाबला डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड (England) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच 21 जून को खेला जाएगा। दोनों ही टीमें ग्रुप-2 का हिस्सा है।

इंग्लैंड ने पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया था। मेजबान टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लिश टीम ने 15 गेंदें शेष रहते हुए फिल साल्ट की नाबाद 87 रनों की पारी के बल पर जीत दर्ज की थी।

वहीं साउथ अफ्रीका ने पिछले मैच में अमेरिका को 18 रनों से शिकस्त दी थी। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए टीम 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना पाई थी।

ENG vs SA Match Details (मैच जानकारी):

मैच जानकारी
मैच इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, सुपर-8, ग्रुप-2, 45वां मैच
वेन्यू डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड, सेंट लुसिया
दिन और समय 21 जून, शुक्रवार, रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

खेले गए कुल मैच 25
इंग्लैंड ने जीते 12
साउथ अफ्रीका ने जीते 12
नो रिजल्ट 1
टाई 0

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। इस मैदान पर काफी रन बनते हैं। हालांकि, पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छा मूवमेंट मिलने की उम्मीद है। वहीं, टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी चुन सकते हैं।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

इंग्लैंड (England):

फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड, रीस टॉपली

साउथ अफ्रीका (South Africa):

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

इंग्लिश बल्लेबाज फिल साल्ट ने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 47  गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 87 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी शानदार खेल दिखा सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पिछले मैच में 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए थे। वह इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

ENG vs SA Today’s Match Prediction: जो भी टीम टॉस जीतकर गेंदबाजी करेगी वो मैच जीत सकती है

सिनैरियो 1

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 40-50

पहली पारी का स्कोर- 170-180

इंग्लैंड ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 45-55

पहली पारी का स्कोर- 175-185

साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की

यहां देखिए- ENG vs SA Dream11 Prediction Match 45

close whatsapp