T20 World Cup 2024: IND vs PAK मैच पर आतंकी खतरा, ISIS ने दी 'लोन वुल्फ' अटैक की धमकी...! - क्रिकट्रैकर हिंदी

T20 World Cup 2024: IND vs PAK मैच पर आतंकी खतरा, ISIS ने दी ‘लोन वुल्फ’ अटैक की धमकी…!

नासाउ काउंटी के पुलिस कमिश्नरर पैट्रिक राइडर ने धमकी की पुष्टि की है। और बताया कि सुरक्षाकर्मी किसी भी तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

IND vs PAK (Photo Source: Twitter)
IND vs PAK (Photo Source: Twitter)

Reports: Terrorist threat on IND vs PAK match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में 2 जून से शुरू होगा। टूर्नामेंट का सबसे बहुचर्चित मुकाबला 9 जून को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच न्यूयॉर्क के नासाऊ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इस वक्त ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि मैच  में आतंकी हमला हो सकता है। ISIS- K ने ‘लोन वुल्फ’ अटैक की धमकी दी है, जिसे लेकर न्यूयॉर्क की गर्वनर और आईसीसी ने बड़ा बयान दिया है।

IND vs PAK: ISIS-K ने दी है लोन वुल्फ अटैक की धमकी..!

ISIS-K (इस्लाम‍िक स्टेट खुरासान) ने एक वीडियो जारी कर भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच के दौरान लोन वुल्फ अटैक करने की धमकी दी है। जिसमें हमलावरों द्वारा मैच में बाधा डालने की बात कही गई है। नासाऊ काउंटी के पुलिस कमिश्नर पैट्रिक राइडर ने धमकी की पुष्टि की है। और बताया कि सुरक्षाकर्मी किसी भी तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें इस मैच के लिए सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी जमीन से लेकर हवा तक रहेगी।

क्या है लोन वुल्फ अटैक? (What is Lone Wolf Attack?) इंग्लिश में जानें-

Wikipedia के अनुसार “Lone Wolf Attack is a particular kind of mass murder, committed in a public setting by an individual who plans and commits the act on their own.”

क्या है लोन वुल्फ अटैक? हिंदी में जानें-

What is Lone Wolf Attack in Hindi: लोन वुल्फ अटैक या लोन एक्टर अटैक एक खास तरह की सामूहिक हत्या है, इसे सार्वजनिक रूप से किसी व्यक्ति द्वारा अंजाम दिया जाता है, जो खुद ही इस कृत्य की योजना बनाता है और उसे अंजाम देता है. अमेरिका में, इस तरह के हमले आमतौर पर फायर‍िंंग करने वाले हथ‍ियारों से किए जाते हैं।

IND vs PAK मैच के लिए ISIS द्वारा मिली गई धमकी को लेकर न्यूयॉर्क की गर्वनर ने क्या कहा?

न्यूयॉर्क की गर्वनर ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच से जुड़ी सुरक्षा को लेकर सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारी में मेरी टीम उपस्थित लोगों को सुरक्षित रखने के लिए संघीय और स्थानीय कानून प्रवर्तन के साथ काम कर रही है। हालांकि इस समय कोई खतरा नहीं है, मैंने निर्देश दिया है @nyspolice सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के लिए और जैसे-जैसे टूर्नामेंच नजदीक आएगा हम निगरानी करना जारी रखेंगे।’

टी20 वर्ल्ड कप में आतंकी हमले के लिए क्या है आईसीसी की तैयारी?

ESPNcricinfo के अनुुसार अधिकारियों को अभी तक कथित खतरे के समर्थन में कोई सबूत नहीं मिला है। फिर भी, आईसीसी ने कहा कि न्यूयॉर्क वेन्यू सहित पूरे वेन्यू में सुरक्षा “मजबूत” होगी। 

आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा, ‘टूर्नामेंट में सभी की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है और हमारे पास एक व्यापक और मजबूत सिक्योरिटी प्लान है। हम अपने मेजबान देशों में अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हैं और ग्लोबल परिदृश्य की लगातार निगरानी और मूल्यांकन करते हैं।’ 

close whatsapp