T20 World Cup 2024, Match-1: एक नजर डालिए USA vs CAN मुकाबले के टॉप-10 Funny Memes पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

T20 World Cup 2024, Match-1: एक नजर डालिए USA vs CAN मुकाबले के टॉप-10 Funny Memes पर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मुकाबले में अमेरिका ने कनाडा को 7 विकेट से हराया।

USA vs CAN (Photo Source: X/Twitter)
USA vs CAN (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024: USA vs CAN, Top-10 Funny Memes: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मुकाबला यूएसए और कनाडा के बीच आज (2 जून) टेक्सास में खेला गया। अमेरिका ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत कर ली है।

मुकाबले में कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में यूएसए ने 14 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। आइए आपको इस मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स और ट्वीट जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वो दिखाते हैं-

USA vs CAN: कनाडा के लिए नवनीत ने खेली अर्धशतकीय पारी

अमेरिका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने अच्छी शुरुआत की थी। एरोन जॉन्सन और नवनीत धालीवाल के बीच पहले विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी हुई थी। एरोन जॉन्सन ने 16 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली थी। नवनीत धालीवाल ने 44 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 रनों सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली।

वहीं निकोलस किर्टन के 31 गेंदों में 51 रन और श्रेयस मोव्वा के 32 रनों की नाबाद पारी के बल पर कनाडा ने 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन बोर्ड पर लगाए थे। अमेरिका के लिए अली खान, हरमीत सिंह और कोरी एंडरसन ने 1-1 विकेट लिया था।

ऐरन जोंस की 94 रनों की नाबाद पारी ने दिलाई अमेरिका को जीत

USA vs CAN, लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा था। स्टीवन टेलर डक पर आउट हो गए थे। दूसरे विकेट के लिए फिर मोनांक पटेल और एंड्रीज गौस के बीच 42 रनों की साझेदारी हुई। मोनांक पटेल सातवें ओवर में 16 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे थे। जिसके बाद तीसरे विकेट के लिए एंड्रीज गौस और ऐरन जोंस के बीच 142 रनों की मजबूत साझेदारी हुई।

एंड्रीज गौस ने 46 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। वहीं ऐरन जोंस ने 40 गेंदों में 4 चौके और 10 छक्कों की मदद से 94 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। कनाडा के लिए कलीम सना, डिलन हेलिगर और  निखिल दत्ता ने 1-1 विकेट लिया।

USA vs CAN: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे टॉप-10 फनी मीम्स-

close whatsapp