टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूयाॅर्क पहुंचे विराट कोहली, बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भागीदारी अनिश्चित  - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूयाॅर्क पहुंचे विराट कोहली, बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भागीदारी अनिश्चित 

भारत को आज प्रैक्टिस मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) T20 World Cup 2024 के लिए न्यूयाॅर्क पहुंच चुके हैं। कोहली करीब 16 घंटे की लंबी फ्लाइट लेकर 31 मई, शुक्रवार की शाम न्यूयाॅर्क पहुंचे हैं। हालांकि, यहां पहुंचने के बाद आज उनका 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ नसऊ क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले प्रैक्टिस मैच में भाग लेना अनिश्चित है।

गौरतलब है कि आईपीएल 2024 के ऑरेंज कैप होल्डर व अनुभवी क्रिकेटर ने आईपीएल के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से कुछ समय के लिए ब्रेक मांगा था। लेकिन अब वह बहुप्रतीक्षित टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूयाॅर्क पहुंच चुके हैं।

साथ ही यहां पहुंचने के बाद कोहली ने ऑप्शनल प्रैक्टिश सेशन में भी भाग नहीं लिया है। इसके अलावा उनके बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भी खेलने की संभावना काफी कम है। कोहली को लेकर बीसीसीआई के एक सीनियर सोर्स ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा- विराट कोहली ने टीम होटल में चेक इन कर लिया है और लंबी फ्लाइट के बाद वह आराम करेंगे।

5 जून को एक्शन में नजर आएंगे विराट कोहली

दूसरी ओर, आपको विराट कोहली के बारे में बताएं तो, वह अब 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। यह मैच भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच है और इस मैच में कोहली आईपीएल की तरह ही शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। गौरतलब है कि कोहली ने आईपीएल 2024 में खेले गए 15 मैचों में 61.75 की औसत और 154.70 के स्ट्राइक रेट से कुल 741 रन बनाए थे।

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।

close whatsapp