मन ही मन विराट को अपना गुरू मान चुके हैं शायद कप्तान बाबर आजम!
हमेशा से क्रिकेट जगत में होती है बाबर आजम और विराट की तुलना।
अद्यतन - Oct 20, 2022 12:22 pm

ये कहना गलत नहीं होगा की पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम विराट कोहली के जैसा बनना चाहते हैं, मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक बाबर हर जगह किंग कोहली को कॉपी करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वहीं अब तो नेट्स में भी विराट जैसी बल्लेबाजी करने की कोशिश में लगे हैं, जिसका वीडियो टी-20 वर्ल्ड कप के इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया गया है।
कप्तान बाबर आजम को खुश कर देते हैं विराट बयान दे कर
कई बार विराट कोहली से पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर के बार में पूछा जाता है और तुलना करने पर उनकी राय ली जाती है, जिस पर कोहली बाबर की काफी तारीफ करते हैं और वो साफ कर चुके हैं कि तुलना नहीं होनी चाहिए क्योंकि बाबर उनके जूनियर हैं।
कप्तान बाबर आजम अपना नाम विराट ही क्यों नहीं रख लेते हैं?
*हमेशा से क्रिकेट जगत में होती है बाबर आजम और विराट की तुलना।
*वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है एक वीडियो।
*नेट्स के इस वीडियो में कप्तान बाबर आजम और विराट आ रहे हैं नजर।
*बाबर नेट्स में भी मार रहे हैं विराट कोहली जैसे ही शॉट्स।
विराट कोहली और कप्तान बाबर आजम का ये वीडियो किया गया है शेयर
सोशल मीडिया पर भी बाबर अब कोहली जैसे ही पोस्ट शेयर करते हैं
सोशल मीडिया पर विराट कोहली जिम और फिटनेस से जुड़े पोस्ट आए दिन शेयर करते रहते हैं, बाबर भी उसे कॉपी कर रहे हैं और कोहली जैसे ही पोस्ट शेयर करना शुरू कर चुके हैं वो।