युजी चहल बेशर्मी की हदें पार करते हुए आए नजर, देने लगे तस्वीरों के लिए गंदे-गंदे पोज
आज चहल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर की है पोस्ट।
अद्यतन - अगस्त 27, 2023 3:50 अपराह्न

स्पिन गेंदबाज युजी चहल काफी दिनों से खबरों में बने हुए हैं, जिसका कारण है उनका एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया में ना चुने जाना। बोर्ड के इस फैसले से फैन्स के साथ-साथ कई पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी भी नाराज हैं, लेकिन शायद अब चहल इस गम से बाहर निकलने की कोशिश में लगे हैं।
टीम को चाहिए था बल्लेबाज, इसलिए नहीं बनी चहल की जगह
वहीं रोहित शर्मा ने युजी चहल को ना चुने जाने पर सफाई दी थी, उन्होंने कहा था कि टीम को नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने वाला खिलाड़ी चाहिए और ये काम अक्षर पटेल कर सकते हैं। इसलिए टीम में युजी की चहल पटेल को मौका दिया गया है, दूसरी ओर कई बार पटेल सफेद गेंद के खिलाफ अपने बल्ले का दम दिखा चुके हैं।
युजी चहल कैसे-कैसे पोज दे रहे हैं तस्वीरों के लिए?
*आज चहल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर की है पोस्ट।
*इस तस्वीर में उनके साथ नजर आ रहे हैं बल्लेबाज शिखर धवन।
*स्पिन गेंदबाज युजी चहल पहुंचे थे धवन के घर उनसे मुलाकात करने।
*इस दौरान स्पिन गेंदबाज ने दिया तस्वीर के लिए काफी ज्यादा अजीब पोज।
शिखर धवन के साथ युजी चहल की नई तस्वीरें
वाइफ दे रही है मुश्किल समय में स्पिनर का साथ
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब चहल किसी मेगा टूर्नामेंट से बाहर हुए हो, इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए उन्हें नहीं चुना गया था और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वो टीम का हिस्सा थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। वहीं अब एशिया कप के लिए जगह ना मिलने पर उदास चहल को वाइफ का साथ मिला है और वो उन्हें लगातार सपोर्ट कर रही है। हाल ही में चहल ने वाइफ के साथ कुछ प्यारी-प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया थी और अपना प्यार जताया था। साथ ही ये तस्वीरें काफी वायरल भी हुई थी।