टी20 वर्ल्ड कप 2024 के वार्मअप मैच में ऋषभ पंत ने शाकिब अल हसन को जड़े एक ही ओवर में तीन छक्के, आप भी देखें वीडियो
इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन बनाए।
अद्यतन - Jun 1, 2024 10:35 pm

इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का वार्मअप मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच में न्यूयॉर्क के Nassau County International Stadium में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से ऋषभ पंत ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 53* रनों की आक्रामक पारी खेली।
ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। यही नहीं ऋषभ पंत ने इस मैच में बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को एक ही ओवर में तीन छक्के जड़े। शाकिब अल हसन ने इस मुकाबले में काफी खराब गेंदबाजी की और चार ओवर में बिना विकेट लिए 47 रन दिए।
बता दें, भारत की पारी के अंतिम पावरप्ले ओवर में ऋषभ पंत ने शाकिब अल हसन को तीन छक्के जड़े। यही नहीं उन्होंने अपना अर्धशतक मात्र 32 गेंदों में पूरा किया। जहां एक तरफ भारत के बाकी बल्लेबाजों को इस मैच में काफी परेशान होते हुए देखा गया वहीं दूसरी ओर ऋषभ पंत ने लगातार आक्रामक क्रिकेट खेला।
यह रही ऋषभ पंत के छक्कों की वीडियो:
Spidey weaving his web! 🕸️#RishabhPant takes the attack to Bangladesh with a flurry of huge sixes! 🔥
📺 | #BANvIND | LIVE NOW | #T20WorldCupOnStar (Only available in India) pic.twitter.com/79iEgU118K
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 1, 2024
बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और इसी वजह से उन्हें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की भारतीय टीम में शामिल किया गया। ऋषभ पंत ने से स्पिनर्स के सामने ही नहीं बल्कि बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी बेहतरीन बल्लेबाजी की।
ऋषभ पंत के अलावा भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 31 रन बनाए जबकि कप्तान रोहित शर्मा 23 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। हार्दिक पांड्या ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 40* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। बांग्लादेश को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 183 रन बनाने होंगे। फिलहाल उनकी शुरुआत भारत के खिलाफ काफी खराब हुई है।