तंजीम हसन साकिब चोटिल होने की वजह से श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वनडे से हुए बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

तंजीम हसन साकिब चोटिल होने की वजह से श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वनडे से हुए बाहर

यह सीरीज अभी तक 1-1 की बराबरी पर है।

Tanzim Hasan Sakib. (Image Source: Twitter/X)
Tanzim Hasan Sakib. (Image Source: Twitter/X)

इस समय बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। अभी तक दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले जा चुके हैं। यह सीरीज अभी तक 1-1 की बराबरी पर है। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच 18 मार्च को चट्टोग्राम में खेला जाएगा।

हालांकि तीसरे वनडे से पहले बांग्लादेश को तगड़ा झटका लगा है। तंजीम हसन साकिब हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से तीसरे वनडे में नहीं खेल पाएंगे। पहले वनडे में इस युवा तेज गेंदबाज को हैमस्ट्रिंग में थोड़ी परेशानी हुई थी। इसी परेशानी की वजह से तंजीम हसन साकिब फील्ड छोड़कर बाहर चले गए थे। लेकिन बाद में पारी को खत्म करने के लिए वो फिर से मैदान पर आए।

बता दें, तंजीम हसन साकिब ने पहले मैच में तीन विकेट झटके थे और बांग्लादेश को मैच में वापसी दिलाई थी। बांग्लादेश के लिए खराब बात यह है कि उन्होंने तंजीम हसन साकिब के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है और उनकी जगह तीसरे वनडे में मुस्तफिजुर रहमान को खेलते हुए देखा जा सकता है।

तीसरा वनडे 18 मार्च को खेला जाएगा

बांग्लादेश की ओर से लिटन दास भी तीसरे वनडे में भाग नहीं लेंगे। दरअसल लिटन दास को ढाका प्रीमीयर लीग में खेलने की अनुमति मिल गई है और उनकी जगह तीसरे वनडे में जाकेर अली को खेलते हुए देखा जा सकता है। जाकेर अली का प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में काफी अच्छा रहा था।

श्रीलंका को भी बड़ा झटका लगा है। टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका तीसरे वनडे से बाहर हो चुके हैं। उनके हैमस्ट्रिंग में भी चोट आ चुकी है। दोनों टीमों के कई शानदार खिलाड़ी तीसरे वनडे में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि श्रीलंका के बल्लेबाज इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और उन्हें तीसरे वनडे में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?