ये क्या हुआ? पृथ्वी शॉ को प्यार में मिला बड़ा धोखा, इंस्टाग्राम पर किया रोना शुरू!
सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है शॉ की इंस्टा स्टोरी।
अद्यतन - Mar 9, 2023 5:17 pm

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ इन दिनों कुछ सही नहीं चल रहा है, जिसके कारण वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच ये खिलाड़ी एक बार फिर से खबरों मे आ गया है, वहीं इस बार खबरों में आने का कारण बना है शॉ की इंस्टाग्राम स्टोरी और ये स्टोरी हर जगह वायरल हो रही है।
सेल्फी लेने को लेकर हुआ था पृथ्वी शॉ के साथ बड़ा विवाद
दूसरी ओर कुछ दिनों पहले ही एक पब के बाहर से पृथ्वी शॉ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक सेल्फी को लेकर विवाद हुआ था और फिर बात मारपीट तक जा पहुंची थी। पूरे मामले में एक लड़की की भी गिरफ्तारी हुई थी, जिसे बाद में जमानत मिल गई थी।
पृथ्वी शॉ का इस बार दिल टूटा है दिल!
*सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है शॉ की इंस्टा स्टोरी।
*जहां अपनी इंस्टा स्टोरी में शॉ ने एक गजब का संदेश दिया है।
*शॉ की ये स्टोरी प्यार, मतलब और विश्वास से जुड़ी हुई है।
*फैन्स अब इसे पृथ्वी के प्यार से जोड़कर देखने में लगे हैं।
इंस्टाग्राम पर पृथ्वी शॉ ने लगाई है ये स्टोरी
हाल ही में साउथ के सुपरस्टार से मिला था ये खिलाड़ी
टीम इंडिया में चयन हुआ, लेकिन खेलने का नहीं मिला मौका
कुछ समय पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी, इस सीरीज में लंबे समय बाद शॉ की भारतीय टीम में वापसी हुई थी। लेकिन इस पूरी सीरीज में बल्लेबाज को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया।