एयरपोर्ट पर अचानक से विराट कोहली को फोटोग्राफर्स ने घेरा, करने लगे खास चीज के लिए जिद
सोशल मीडिया पर सामने आया विराट कोहली का नया वीडियो।
अद्यतन - Aug 24, 2023 7:10 pm

टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर वापसी करने के लिए बेताब हैं, जहां वो एक लंबे ब्रेक के बाद एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर कोहली का एक नया वीडियो सामने आया है, जो आपका दिल जीत लेगा और इस वीडियो के जरिए फिर से कोहली ने साबित कर दिया है की वो कितने बदल गए हैं।
ब्रेक के दौरान भी फिटनेस पर होता है फोकस
जी हां, भले ही विराट कोहली को क्रिकेट से ब्रेक मिला हुआ था, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी का पूरा फोकस फिटनेस पर था। जहां सोशल मीडिया पर कोहली आए दिन GYM से जुड़े पोस्ट शेयर कर रहे थे, जो ये दिखाने और बताने के लिए काफी था कि कोहली फिटनेस के साथ किसी तरह का मजाक पसंद नहीं करते हैं।
विराट कोहली की फ्लाइट बस छूट ही जाती
*सोशल मीडिया पर सामने आया विराट कोहली का नया वीडियो।
*इस वीडियो में बल्लेबाज विराट एयरपोर्ट पर आ रहे थे नजर।
*वहीं कोहली ने मीडिया के फोटोग्राफर्स के साथ ली तस्वीरें।
*कोहली का ऐसा अवतार देख काफी खुश हुए सभी फैन्स।
फोटोग्राफर्स के साथ विराट कोहली का वीडियो
आज भी YO-YO टेस्ट में बेस्ट देते हैं कोहली
30 अगस्त से एशिया कप का आगाज हो रहा है, वहीं टीम इंडिया 2 सितम्बर को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इसी अहम मैच से पहले कोहली पुराने अवतार में लौट आए हैं, जिसका सबूत उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिया है। विराट ने इंस्टा स्टोरी पर YO-YO टेस्ट के बाद की एक तस्वीर लगाई है, वहीं उन्होंने तस्वीर शानदार तरीके से ये टेस्ट खत्म करने की बात लिखी और अपना स्कोर बताया है। टीम इंडिया में फिटनेस का क्रेज लाने में बल्लेबाज कोहली का बहुत बड़ा हाथ है, साथ ही अब टीम का हर एक युवा खिलाड़ी विराट जैसी फिटनेस हासिल करना चाहता है और GYM में भी कड़ी मेहनत करता है।