पाकिस्तान को करारी हार का स्वाद चखाकर, टीम इंडिया देर रात तक करती रही पूल पार्टी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान को करारी हार का स्वाद चखाकर, टीम इंडिया देर रात तक करती रही पूल पार्टी!

टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट हुआ है एक वीडियो।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

कल एशिया कप 2023 में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से हुआ था, जहां रोहित की सेना ने पाक टीम को बुरी तरह हार दिया। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी में भारतीय टीम का जलवा देखने को मिला, वहीं इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया ने जमकर मस्ती की जिसका वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।

खिलाड़ियों को होने वाली है थकान

इंडिया और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का मुकाबला 10 तारीख के दिन खेला जाना था, उस दिन कुछ ओवर भी डाले गए थे। लेकिन फिर बारिश आ गई और मैच रोकना पड़ गया, जिसके बाद ये मैच कल यानी की 11 तारीख को पूरा हुआ था। वहीं आज भी टीम इंडिया को अपना दूसरा मैच खेलना है, जो श्रीलंका से होना है और उसके बाद 15 तारीख को बांग्लादेश से मैच होगा भारतीय टीम का।

टीम इंडिया का पार्टी वाला वीडियो नहीं देखा क्या आपने?

*भारतीय टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट हुआ है एक वीडियो।
*वीडियों में मैच से पहले और मैच के बाद वाले दिखाए हैं सारे पल।
*जीत के बाद टीम इंडिया का होटल में हुआ है काफी शानदार स्वागत।
*साथ ही टीम के सभी खिलाड़ी पूल में भी मस्ती करते हुए आए नजर।

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है टीम इंडिया का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

केएल, विराट और कुलदीप आगे फेल हुआ पाकिस्तान

वहीं रिजर्व डे पर पूरे हुए इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से केएल राहुल और विराट कोहली का बल्ला जमकर चला, जहां दोनों ही बल्लेबाज शतक बनाकर नाबाद लौटे और कई सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। वहीं जब बारी आई गेंदबाजी की तो भारतीय टीम की तरफ से कुलदीप यादव ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को एक के बाद एक पवेलियन भेजने का काम किया, जहां कुलदीप ने 5 विकेट अपने नाम किए और टीम की जीत को आसान कर दिया। अब भारतीय टीम कुछ देर बाद ही श्रीलंका के खिलाप सुपर-4  में अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी।

मैच के बाद केएल राहुल का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?