वर्ल्ड कप 2023 और टीम इंडिया के लिए, गणपति बप्पा के पास फैन लेकर पहुंचा खास संदेश - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप 2023 और टीम इंडिया के लिए, गणपति बप्पा के पास फैन लेकर पहुंचा खास संदेश

टीम इंडिया के फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक वीडियो।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

अब से कुछ दिनों बाद ही वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो जाएगा, जहां इस बार का वर्ल्ड कप भारत में खेला जा रहा है। इससे पहले भारत में 2011 का वर्ल्ड कप खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। वहीं इस बार टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं और फैन्स को टीम से सिर्फ और सिर्फ जीत की उम्मीदें हैं। इस बीच एक फैन ने गजब का काम कर दिया है, जिसे देख आप भी खुश हो जाएंगे।

टीम इंडिया का किसके खिलाफ होगा पहला मैच?

वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है, उसके बाद टीम वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच खेलेगी। जिसके बाद भारतीय टीम का पहला मैच इस मेगा टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही होगा, जो 8 अक्टूबर के दिन चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए गणपति बप्पा को मिला ये संदेश

*टीम इंडिया के फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक वीडियो।
*लालबागचा राजा गणपती जी के पास एक पर्ची लेकर पहुंचा था ये फैन।
*इस पर्ची में टीम इंडिया के वर्ल्ड कप 2023 जीतने की लिखी थी बात।
*जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गया ये वीडियो।

फैन ने टीम इंडिया और वर्ल्ड कप 2023 को लेकर ये वीडियो किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virag Dubal (@viragdubal)

कुछ प्रकार होगी इस मेगा टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

चोट ने बढ़ा दी है भारतीय टीम की चिंता

विश्व कप शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, वहीं एशिया कप 2023 के दौरान टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे। इस चोट के कारण पटेल ने एशिया कप 2023 का फाइनल भी नहीं खेला था, साथ ही वो आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच भी नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में पटेल वर्ल्ड कप तक फिट नहीं होते हैं, तो टीम की चिंता काफी बढ़ जाएगी और उनकी जगह टीम में फिर अश्विन को लिया जा सकता है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?