वर्ल्ड कप खेलने की उम्र में, तेज गेंदबाज Deepak Chahar घर में खाना बनाने को हैं मजबूर - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप खेलने की उम्र में, तेज गेंदबाज Deepak Chahar घर में खाना बनाने को हैं मजबूर

काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं दीपक चाहर।

Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)
Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)

एक समय ऐसा लग रहा था कि Deepak Chahar टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज बन जाएंगे, लेकिन चोट ने इस खिलाड़ी के करियर पर ऐसा ब्रेक लगाया है कि वो टीम में वापसी ही नहीं कर पा रहे हैं। भले ही दीपक अपनी वापसी को लेकर बयान दे रहे हैं, लेकिन सच तो ये है कि सेलेक्टर्स उनके नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं।

IPL में भी चोट ने किया था परेशान

साल 2022 के IPL के लिए Deepak Chahar को CSK ने करोड़ों की राशि देकर टीम में फिर से शामिल किया था, लेकिन चोट के कारण दीपक 2022 का पूरा IPL ही नहीं खेल पाए थे। उसके बाद साल 2023 के IPL मेंं उन्होंने टीम में वापसी की, कुछ मैच खेले और फिर चोटिल हो गए। लेकिन फिर वो आखिरी मुकाबलों के लिए टीम में आ गए थे, जहां उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया था और उसके बाद उन्हें टीमइंडिया में वापसी की पूरी उम्मीद थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

Deepak Chahar ने अपना ये क्या हाल कर डाला?

*काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं दीपक चाहर।
*इस बीच Deepak Chahar की वाइफ इंस्टा स्टोरी की शेयर।
*जहां इस इंस्टा स्टोरी में खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं दीपक।
*इस दौरान दीपक से सवाल-जवाब कर रही है उनकी वाइफ।

कुछ ऐसे खाना पका रहे हैं तेज गेंदबाज Deepak Chahar

IPL 2023 की ट्रॉफी के साथ दीपक की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaya Chahar (@jayab05)

वापसी को लेकर दिया था हाल ही में बयान

दीपक चाहर ने टीम इंडिया से इस साल एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, जी हां दीपक आखिरी बार टीम इंडिया से साल 2022 के आखिर में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। उसके बाद ना उनकी वनडे क्रिकेट में हुई और ना ही टी20 इंटरनेशनल में, सिर्फ उन्होंने इस साल IPL ही खेला। वहीं हाल ही में दीपक ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने खुद को पूरी तरह फिट बताया था और कहा था कि उनका पूरा फोकस अब घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने पर होगा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?