क्या दिन आ गए? दिनेश कार्तिक अब सुनील गावस्कर को बल्ला चलाना सीखा रहे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या दिन आ गए? दिनेश कार्तिक अब सुनील गावस्कर को बल्ला चलाना सीखा रहे हैं!

दिनेश कार्तिक ने इंस्टा पर शेयर की फैन्स के साथ नई रील।

Dinesh Karthik And Sunil Gavaskar (Image Credit- Instagram)
Dinesh Karthik And Sunil Gavaskar (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया में लंबे गैप के बाद वापसी का मौका कम ही खिलाड़ियों को मिलता है, जिसमें से एक नाम दिनेश कार्तिक का है। जहां कार्तिक ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बदौलत टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की की थी, लेकिन ये खिलाड़ी उस मौके को नहीं भुना पाया और फिर टीम से बाहर हो गया।

आज-कल क्या कर रहे हैं दिनेश कार्तिक?

साल 2021 में दिनेश कार्तिक ने कमेंट्री की दुनिया में अपना डेब्यू किया था, वहीं हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी कार्तिक फिर से कमेंट्री करते हुए नजर आए और फैन्स को उनकी कमेंट्री काफी ज्यादा ही पसंद आती है।

सुनील गावस्कर को रील बनाने पर मजबूर किया दिनेश कार्तिक ने!

*दिनेश कार्तिक ने इंस्टा पर शेयर की फैन्स के साथ नई रील।
*इस रील में कार्तिक के साथ नजर आ रहे हैं सुनील गावस्कर।
*वायरल गाने पर दोनों नए-पुराने शॉट मारने की कर रहे हैं एक्टिंग।
*फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आई कार्तिक की ये रील वीडियो।

दिनेश कार्तिक ने लिटिल मास्टर के साथ बनाई फनी रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

ये कमेंट्री का वीडियो हुआ था काफी ज्यादा वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

टीम इंडिया में अब वापसी मुश्किल लग रही है

दिनेश कार्तिक ने साल 2022 का टी-20 वर्ल्ड कप खेला था, लेकिन वो इस मेगा टूर्नामेंट में अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। जिसके बाद अब इस खिलाड़ी की वापसी काफी मुश्किल लग रही है, दूसरी ओर कार्तिक जल्द ही आपको RCB की तरफ से IPL 2023 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

close whatsapp