इस वक्त की बड़ी खबर, विराट कोहली ने किया एक और बड़ा ऐलान - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस वक्त की बड़ी खबर, विराट कोहली ने किया एक और बड़ा ऐलान

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर साझा की एक तस्वीर।

Virat Kohli (Photo Source: Instagram)
Virat Kohli (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया कप्तान से पूर्व कप्तान बन चुके विराट कोहली काफी ज्यादा खबरों में बने हुए हैं, ये कहना गलत नहीं होगा की विराट के लिए काफी चीजें अब खिलाफ जाने लगी है। एक समय ऐसा था जब विराट कप्तानी से और बल्लेबाजी से मैदान पर राज करते थे, लेकिन अब सब पलट चुका है। ना उनके पास टीम इंडिया की कप्तानी रही है और ना वो IPL टीम के कप्तान है। बस अब वो बतौर खिलाड़ी ही मैदान पर आते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका स्वैग कम नहीं हुआ है।

विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए दी एक और बड़ी खबर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बल्ले से शतक निकले 2 साल ज्यादा हो चुका है, बांग्लादेश के खिलाफ साल 2019 में उनके बल्ले से शतक आया था। लेकिन उसके बाद उस तरह का कोहली नहीं देखने को मिला, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। वहीं अपने प्रदर्शन को लेकर वो कई बार सफाई भी दे चुके हैं, लेकिन हाल ही में जिस तरह उन्होंने टेस्ट की कप्तानी छोड़ी उसने उनको फिर से विवादों में ला दिया है।

*विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर साझा की एक तस्वीर।
*इस तस्वीर में आईने में खुद को देख रहे हैं किंग कोहली।
*कैप्शन में पूर्व कप्तान ने लिखा- Its always you vs you
*शायद तस्वीर के जरिए विराट अपने हालातों को दिखाना चाह रहे हैं।

यहां देखें पूर्व कप्तान का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

भरत अरुण ने भी दिया विराट को लेकर बयान

वहीं टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कोहली को लेकर बयान दिया, जहां उन्होंने कहा कि विराट के टेस्ट कप्तानी छोड़ने से हैरान हूं और वो काफी साल कप्तानी कर सकते थे। साथ ही उन्होंने कहा कि विराट में कप्तानी करने को लेकर काफी पेशन था। अब देखना अहम होगा की बतौर खिलाड़ी विराट का प्रदर्शन कैसा होता है।

close whatsapp