बांग्लादेश में मेजबान और भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल का लुफ्त बड़ी स्क्रीन में उठाया
18 दिसंबर को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनेल्टी में 4-2 से मात देकर इतिहास रच दिया।
अद्यतन - दिसम्बर 19, 2022 2:18 अपराह्न

18 दिसंबर को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनेल्टी में 4-2 से मात देकर इतिहास रच दिया। लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना ने इस शानदार मुकाबले की ट्रॉफी को अपने नाम किया। यह काफी रोमांचक मुकाबला था। पहले हाफ तक अर्जेंटीना ने दो गोल दाग दिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लेगी लेकिन दूसरे हाफ में किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल दागकर फ्रांस को 2-2 की बराबरी पर लाकर खड़ा किया।
इसके बाद अतिरिक्त समय में दोनों टीमों ने एक-एक गोल और दागा जिसके बाद मुकाबला पेनेल्टी में चला गया। पेनल्टी में अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मैच अपने नाम किया। भारतीय टीम जो इस समय बांग्लादेश में 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलने गई है वह भी इस मुकाबले को काफी शानदार तरीके से देख रही थी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कुछ तस्वीरें साझा की जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों टीमों के खिलाड़ी इस रोमांचक फाइनल को स्पेशल स्क्रीन के जरिए देख रहे हैं। BCCI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में इन तस्वीरों को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘तनाव भरा माहौल और डरे हुए चेहरे।’
Tense finish ⚽
Intense faces.#TeamIndia #FIFAWorldCup pic.twitter.com/gx2DKCt4C9
— BCCI (@BCCI) December 18, 2022
भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज को अपने नाम करने मैदान पर उतरेगी
बता दें, चट्टोग्राम में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 188 रन से मात दी। टीम के सभी खिलाड़ियों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने भी काफी शानदार गेंदबाजी की।
मेजबान बांग्लादेश की ओर से जाकिर हसन ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक जड़ इतिहास रच दिया। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 सितंबर से शेरशेर ए बांग्ला स्टेडियम मीरपुर में शुरू होगा। अगर भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें दूसरे टेस्ट को भी अपने नाम करना होगा।