लंका को मिलेगी एशिया कप जैसी हार, टीम इंडिया है इस बार 7वीं जीत के लिए तैयार - क्रिकट्रैकर हिंदी

लंका को मिलेगी एशिया कप जैसी हार, टीम इंडिया है इस बार 7वीं जीत के लिए तैयार

वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया और लंका के बीच होगा मैच।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा, जहां एक ओर भारतीय टीम गजब की लय में चल रही है तो दूसरी ओर लंका टीम के लिए ये टूर्नामेंट कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में रोहित की सेना इस चीज का फायदा उठाकर जीत अपने नाम करना चाहेगी, साथ ही टीम ने मुकाबले से पहले कड़ी मेहनत भी की है।

एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया ने किया था लंका का बुरा हाल

जी हां, वर्ल्ड कप से ठीक पहले एशिया कप 2023 का आयोजन हुआ था, जहां इस टूर्नामेंट में खिताबी जंग भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच हुई थी। फाइनल मुकाबले में सिराज ने अपना ऐसा जादू चलाया था कि, लंका टीम काफी जल्दी आउट हो गई थी और भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया था।

टीम इंडिया को लंका खिलाफ बजाना है जीत का डंका

*वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया और लंका के बीच होगा मैच।
*श्रीलंका एशिया कप की हार का लेने चाहेगी आज बदला।
*तो भारतीय टीम की नजर होगी लगातार 7वीं जीत अपने नाम करने पर।
*मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने नेट्स में काफी घंटे बहाया जमकर पसीना।

एक नजर टीम इंडिया के अभ्यास सत्र पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

गिल और विराट की ये तस्वीर आई सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कीवी टीम उतर गई है जीत की पटरी से

दूसरी ओर वर्ल्ड कप 2023 का न्यूजीलैंड टीम ने दमदार आगाज किया था, लेकिन फिर अचानक ये टीम जीत की पटरी से उतर गई। जहां न्यूजीलैंड टीम अभी तक कुल 3 मैच लगातार हार गई है, टीम ने कल तीसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ हारा है। उससे पहले कीवी टीम को भारत और ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। ताजा अंक तालिका पर नजर डाली जाए, तो साउथ अफ्रीका टीम फिर से नंबर 1 पर आ गई है। तो टीम इंडिया दूसरे नंबर पर चली गई है, तीसरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है और चौथे पर अब न्यूजीलैंड टीम मौजूद है। वहीं पाक टीम अभी भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?