टीम इंडिया ने किया मिशन 'साउथ अफ्रीका' का आगाज, पहली तस्वीर आई सामने - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया ने किया मिशन ‘साउथ अफ्रीका’ का आगाज, पहली तस्वीर आई सामने

टीम इंडिया का 10 तारीख से शुरू होगा साउथ अफ्रीका का दौरा।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के लिए अब वर्ल्ड कप 2023 की हार पुरानी हो गई है, जिसके बाद सभी खिलाड़ी इस हार से आगे बढ़ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में हार का स्वाद चखाने के बाद अब, भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे पहले टी20 सीरीज खेलनी है। साथ ही टीम के लिए ये दौरा काफी लंबा होने वाला है, जिसकी तैयारी अब टीम ने शुरू कर दी है और अफ्रीका से पहली तस्वीर सामने आई है।

राहुल द्रविड़ फिर से जुड़ गए हैं टीम के साथ

वहीं टीम इंडिया के कोच यानी की राहुल द्रविड़ का करार भी वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया था, लेकिन बोर्ड ने उन्हें फिर से कोचिंग के लिए मना लिया था। जिसके बाद इस दौरे के साथ ही द्रविड़ भी टीम के साथ फिर जुड़ गए हैं, वहीं भारतीय टीम ने द्रविड़ की कोचिंग में कई टूर्नामेंट जीते हैं और WTC फाइनल सहित वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेला है। ऐसे में बोर्ड की कोच के तौर पर द्रविड़ ही पहली पसंद थे और बाकी के कोचिंग स्टाफ का भी करार बढ़ दिया गया है।

मिशन ‘साउथ अफ्रीका’ नहीं होगा टीम इंडिया के लिए आसान

*टीम इंडिया का 10 तारीख से शुरू होगा साउथ अफ्रीका का दौरा।
*10 तारीख को दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मैच।
*डरबन में होने वाले इस मुकाबले की भारतीय टीम ने शुरू की तैयारी।
*टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर खिलाड़ियों और कोच की तस्वीर हुई पोस्ट।

टीम इंडिया की ये तस्वीर आई है सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यशस्वी डरबन में पूरे मजे ले रहे हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

इस दौरे पर कितने मुकाबले होंगे?

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच सबसे पहले टी20 सीरीज होगी, दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैच खेले जाएंगे और इस सीरीज के लिए SKY टीम के कप्तान होंगे। उसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी और उसकी कप्तानी केएल राहुल करेंगे, वहीं आखिरी में दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी और इस सीरीज में टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। जो इस समय ब्रेक पर हैं और विराट की भी टेस्ट सीरीज के जरिए वापसी होगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?