वर्ल्ड कप में लगातार 4 जीत जेब में डाल, अब CHILL कर रहे हैं भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप में लगातार 4 जीत जेब में डाल, अब CHILL कर रहे हैं भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी

भारतीय टीम को अब अपना अगला मुकाबला खेलना है धर्मशाला के मैदान पर।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम हर फैन की उम्मीदों पर खरी उतर रही है, जहां हर मैच में रोहित की सेना जीत की कहानी लिख रही है। ऐसे में टीम के सभी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है और अब वो किसी चीज की ज्यादा टेंशन नहीं रहे हैं, वहीं धर्मशाला पहुंचे सभी खिलाड़ी थोड़े अलग मूड में नजर आए और इसी एक तस्वीर भी सामने आई है।

भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर नहीं है

जी हां, वर्ल्ड कप 2023 में हाल ही में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेला था, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। इस दौरान गेंद रोकने के चक्कर में हार्दिक खुद को चोटिल कर बैठे थे, उसके बाद उनको मैदान से बाहर जाना पड़ गया था। वहीं अब हार्दिक टीम के साथ धर्मशाला नहीं गए हैं और वो न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेलेंगे। साथ ही बताया जा रहा है की वो 29 तारीख को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

बाकी टीमों को रास नहीं आएगा भारतीय टीम का CHILL करना

*भारतीय टीम को अब अपना अगला मुकाबला खेलना है धर्मशाला के मैदान पर।
*कल यानी की 22 तारीख को टीम इंडिया का सामना होगा न्यूजीलैंड टीम से।
*इससे पहले केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की है पोस्ट।
*जहां इस तस्वीर में राहुल के साथ टीम के बाकी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं Pool में।

केएल राहुल ने ये तस्वीर की है सोशल मीडिया पर पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

अगला मैच भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा

टीम इंडिया अपने अगले यानी की 5वें मुकाबले में 22 तारीख को न्यूजीलैंड का सामना करेगी, इस टीम के खिलाफ भारतीय टीम 2003 के बाद से ICC टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं जीती है। वहीं साल 2019 के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराकर सभी फैन्स का सपना तोड़ा था। ऐसे में रोहित एंड कम्पनी के लिए ये मुकाबला आसान नहीं रहने वाला, दूसरी ओर कीवी टीम ने भी अभी तक अपने चारों मैच जीते हैं।

टीम इंडिया के धर्मशाला पहुंचने का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?