टीम इंडिया जर्सी: ODI, टेस्ट और T20I किट कहां और कैसे खरीद सकते हैं? - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया जर्सी: ODI, टेस्ट और T20I किट कहां और कैसे खरीद सकते हैं?

फैंस नई किट खरीदने के लिए एडिडास की आधिकारिक ऐप और वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Team India New Jersey. (Image Source: Adiddas/Instagram)
Team India New Jersey. (Image Source: Adiddas/Instagram)

एडिडास इंडिया ने 3 जून को भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी का खुलासा किया। एडिडास ने इस साल मई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और इसी के साथ दिग्गज स्पोर्टवेयर कंपनी टीम इंडिया की आधिकारिक किट स्पांसर बन गई।

इस बीच, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के ओवल स्टेडियम में शुरू होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 के फाइनल से पहले, एडिडास और BCCI ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खेल के तीनो प्रारूपों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी का अनावरण किया।

एडिडास ने तीनो प्रारूपों की नई जर्सी के कंधों पर अपनी आइकोनिक तीन-पट्टियां रखीं, और आधिकारिक तौर पर अपनी वेबसाइट पर भारतीय किट की कीमतों की घोषणा की। आपको बता दें, डिजाइनर आकिब वानी ने किट के डिजाइन में बहुत योगदान दिया है।

टीम इंडिया की नई जर्सी की कीमतें और कहां से खरीदें

फैंस नई किट खरीदने के लिए एडिडास की आधिकारिक ऐप और वेबसाइट पर जा सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन सेल 4 जून को रात 10 बजे से शुरू होगी, वहीं नई जर्सी की बिक्री देश भर के चुनिंदा एडिडास स्टोर्स में भी की जाएगी।

भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों प्रारूपों के लिए किट की कीमत 4,999 रुपये है। इसके अलावा, एडिडास ने ODI के लिए एक फैन जर्सी और प्रतिकृति जर्सी की घोषणा की, जिसकी कीमत क्रमशः 999 रुपये और 2,999 रुपये है। वहीं आधिकारिक पैंट प्रत्येक प्रारूप के लिए 4,599 रुपये के हैं।

टीम इंडिया की नई जर्सी कैसे खरीदें?

नई किट ऑनलाइन खरीदने की प्रक्रिया यहां दी गई है-

1. आधिकारिक वेबसाइट या एडिडास ऐप पर जाएं
2. ऊपर की टैब पर, ‘कलेक्शन’ पर क्लिक करें और फिर ‘एडिडास * बीसीसीआई लोगो’ पर क्लिक करें
3. अपनी पसंदीदा किट (T20I, ODI, टेस्ट) चुनें, जिसमें पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं
4. अपना पता भरें और भुगतान करें
5. पुष्टि के लिए एक आधिकारिक मैसेज/मेल भेजा जाएगा

close whatsapp