क्रिकेट को बेहद कम और परिवार को अब ज्यादा समय दे रहे हैं शिखर धवन!
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं इन दिनों शिखर धवन।
अद्यतन - जनवरी 13, 2023 1:20 अपराह्न

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन इस समय टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, लंका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के लिए धवन का चयन टीम में नहीं हुआ था। ऐसे में गब्बर ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार को दे रहे हैं, जिससे जुड़ा एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया है।
बांग्लादेश के खिलाफ फ्लॉप साबित हुए थे शिखर धवन
जी हां, टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली थी, लेकिन इस सीरीज में बतौर ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन पूरी तरह फ्लॉप रहे थे और इसके बाद से ही उनकी बल्लेबाजी स्टाइल की काफी ज्यादा आलोचना हुई थी।
शिखर धवन को मुश्किल समय में मिला परिवार का साथ!
*इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं इन दिनों शिखर धवन।
*इस कड़ी में गब्बर ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई रील वीडियो की है शेयर।
*नई इंस्टा रील वीडियो में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं धवन।
*साथ ही इस वीडियो को अभी तक देख चुके हैं उनके कई लाख फैन्स।
एक नजर डालते हैं शिखर धवन की नई इंस्टा रील पर
कुछ दिनों पहले घुड़सवारी कर रहे थे गब्बर
IPL में मिली है कप्तानी की जिम्मेदारी
दूसरी ओर आईपीएल में शिखर धवन पंजाब टीम से खेलते हैं, वहीं इस साल वो टीम के लिए बतौर कप्तान के तौर पर मैदान में उतरेंगे और धवन पहले ही बोल चुके हैं कि वो टीम के लिए इस नई जिम्मेदारी को निभाई को लेकर पहले से काफी ज्यादा ही उत्साहित है।