AFG vs PAK 3rd ODI स्टैट्स रिव्यु: पाकिस्तान ने 3-0 के अंतर से जीती सीरीज, तो वहीं Mujeeb Ur Rahman ने अपने नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 के अंतर से ODI सीरीज अपने नाम की।
अद्यतन - Aug 27, 2023 12:10 pm

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कोलंबो में 26 अगस्त को खेला गया। आपको बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले ही दो ODI मैच जीत कर यह सीरीज अपने नाम कर ली थी और फिर तीसरे मुकाबले में भी अपना जोरदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 59 रनों से जीत दर्ज कर अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 के अंतर से यह सीरीज अपने नाम कर ली।
हालांकि, अफगानिस्तान ने यह वनडे मुकाबला और सीरीज पाकिस्तान को गंवा दी, लेकिन उनके स्टार स्पिनर Mujeeb Ur Rahman ने 37 गेंद में 64 रनों की शानदार पारी खेल कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी इस मैच में 86 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली और कुछ शानदार रिकार्ड अपने नाम किए।
यहां अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तीसरे ODI के आंकड़ों और नंबर पर एक नजर डालिए:
7 – पाकिस्तान ने सभी सात मैच जीतकर ODI क्रिकेट में अफगानिस्तान पर अपना दबदबा जारी रखा है।
26 – मुजीब उर रहमान ने वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाया है। उन्होंने मात्र 26 गेंदों में अर्धशतक लगाकर राशिद खान (27 गेंदों में 2020/21 में आयरलैंड के खिलाफ) को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की।
64 – मुजीब उर रहमान ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे ODI मैच में 64 रन बनाए, जो 9वें नंबर पर खेलते हुए अफगानिस्तान बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। इस लिस्ट में राशिद खान दूसरे नंबर पर है, जिन्होंने साल 2018 में अबू धाबी में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 57 रन बनाकर यह मुकाम हासिल किया था।
यहां पढ़िए: एशिया कप जीतने के लिए पाकिस्तान की नई चाल, बिना किसी को बताए……
64 -मुजीब उर रहमान ने अपने 64वें ODI मैच में 64 रन का अपना सर्वोच्च वनडे स्कोर दर्ज किया।
64 – मुजीब उर रहमान ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में नंबर-9 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए ODI क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर दर्ज किया है। अब इस लिस्ट में रिचर्ड स्नेल दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने साल 1993 में श्रीलंका के खिलाफ 51 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की थी।
1 – Mujeeb Ur Rahman हिट आउट होने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बने।
3- बाबर आजम ने ODI क्रिकेट में बतौर कप्तान 20 50+ स्कोर बनाए हैं, जो किसी पाकिस्तानी कप्तान द्वारा बनाया गए तीसरे सबसे अधिक नंबर है। बाबर आजम ने इमरान खान (19) को पछाड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। इस लिस्ट में मिस्बाह-उल-हक और इंजमाम-उल-हक क्रमशः 27 और 21 पचास से अधिक स्कोर के साथ पहले और दूसरे नंबर पर हैं।
9 – मोहम्मद रिजवान ने बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज 9 50+ स्कोर बनाए हैं, और इसके साथ उन्होंने उमर अकमल (8) को पछाड़ते हुए पाकिस्तान के विकेटकीपर द्वारा चौथा सबसे अधिक स्कोर करने का कारनामा अपने नाम किया है। इस लिस्ट में कामरान अकमल (15), सरफराज अहमद (13) और मोइन खान (11) टॉप-3 बल्लेबाज हैं।
1-मुजीब उर रहमान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगाया।