जल्द हो सकती है क्रिकेट की दुनिया में ऋषभ पंत की वापसी, खुद सोशल मीडिया के जरिए दिया संकेत
ऋषभ पंत की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही, जिसमें वह जिम में नजर आ रहे हैं।
अद्यतन - Jul 7, 2023 11:09 am

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) लंबे समय से क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं। वहीं फैंस को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है। दरअसल, पिछले साल पंत रोड ऐक्सिडेंट के शिकार हो गए थे। उसके बाद से ही वह क्रिकेट से दूर हैं। वह इस साल खेले गए आईपीएल का भी हिस्सा नहीं थे।
साथ ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भी नहीं खेले। एक्सीडेंट के बाद उनकी घुटने की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद उन्हें कुछ महीने तक आराम करने की सलाह डॉक्टरों द्वारा दी गई थी। वहीं इन दिनों वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी बैंगलोर में रिकवरी के लिए हैं। इस बीच ऋषभ पंत की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
सोशल मीडिया पर पंत ने शेयर की स्पेशल तस्वीर
वहीं एक बार फिर पंत की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह जिम में नजर आ रहे हैं। बता दें इस तस्वीर को ऋषभ पंत ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। पंत ने जो तस्वीर शेयर की है, वह एनसीए की है। हालांकि, इस तस्वीर में पंत का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन ठीक उनके सामने दीवार के ऊपर मोटिवेशन कोट्स लगा हुआ नजर आ रहा है, जिसपर Be Legendary लिखा हुआ है।
पंत ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह घुटने में नी कैप पहने नजर आ रहे हैं। वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए पंत ने कैप्शन में लिखा है कि, कृतज्ञ हृदय सबसे उत्तम प्रकार का होता है। उनके इस पोस्ट पर फैंस अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साथ ही फैंस उनके जल्दी से ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं।
यहां देखिए ऋषभ पंत का वो पोस्ट
बता दें पंत के इस पोस्ट पर दिल्ली कैपिटल्स और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, ‘लीजेंड आगे बढ़ते रहो। ऋषभ पंत को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं लेकिन उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी और समय लगेगा।