टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अभ्यास में लगाया जोर, नेट्स में सभी के बल्ले ने मचाया शोर - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अभ्यास में लगाया जोर, नेट्स में सभी के बल्ले ने मचाया शोर

12 जुलाई से शुरू होगी इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

जल्द ही टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो जाएगा, जहां इस सीरीज के लिए दोनों ही टीमों में उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही खिलाड़ी भी जमकर अभ्यास कर रहे हैं, इसी अभ्यास का एक वीडियो भी सामने आया है और वीडियो में भारतीय टीम के खिलाड़ियों का जोश अलग ही लेवल पर नजर आ रहा है।

इस टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया करेगी नया आगाज

टीम इंडिया ने अभी तक 2 बार WTC का फाइनल खेला है, दोनों बार भारतीय टीम को हार मिली है। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी नए WTC दौर का हिस्सा होगी, जहां टीम इंडिया WTC 2023-25 का आगाज इस वेस्टइंडीज दौरे से कर रही है और फिर आगे चल कर रोहित की सेना को अलग-अलग टीमों से टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारत को सबसे पहले WTC फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी, वहीं दूसरी बार जब अभी हाल ही में टीम इंडिया ने फाइनल खेला था तो रोहित की सेना ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी और टीम फैन्स के निशाने पर आ गई थी।

कमाल के जोश में नजर आ रही है टीम इंडिया

*12 जुलाई से शुरू होगी इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज।
*सीरीज से ठीक पहले BCCI ने भारतीय टीम का वीडियो किया शेयर।
*वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी कर रहे हैं नेट्स में जमकर अभ्यास।
*वहीं कोच राहुल द्रविड़ रख रहे हैं हर खिलाड़ी पर अपनी पूरी नजर।

भारतीय टीम के अभ्यास सत्र का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

इन दिनों अलग ही मूड में हैं भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच के लिए किया अपनी टीम का ऐलान

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, तेगनारायण चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवॉल, जोशुआ डी सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफर, केमार रोच, जोमेल वॉरिकन।

ये 2 खिलाड़ी हैं ट्रैवेलिंग रिजर्व की लिस्ट में

टेविन इमालच, अकीम जॉर्डन

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp