सचिन तेंदुलकर ने 1000वें वनडे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को दी शुभकामनाएं और उपलब्धि पर कही ये बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

सचिन तेंदुलकर ने 1000वें वनडे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को दी शुभकामनाएं और उपलब्धि पर कही ये बात

सचिन तेंदुलकर ने कहा वनडे क्रिकेट में साल 1996 विश्व कप के बाद से बड़ा बदलाव हुआ और कहल के इस प्रारूप को नया आयाम मिला।

Sachin Tendulkar Wishes Team India (Image Source: BCCI/AFP)
Sachin Tendulkar Wishes Team India (Image Source: BCCI/AFP)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होने जा रही है। इस वनडे सीरीज के साथ ही रोहित शर्मा भारत के सीमित ओवरों के पूर्णकालिक कप्तान के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाली आगामी वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत के लिए 1000वां एकदिवसीय मैच होगा, और इस मैच के साथ ही भारत 1000 वनडे मैच खेलने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली टीम बन जाएगी।

इस ऐतिहासिक 1000वें एकदिवसीय मुकाबले से पहले भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इस बड़ी उपलब्धि को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए प्रसन्नता जाहिर की है। सचिन तेंदुलकर ने खेल की दुनिया में इस बड़ी उपलब्धि को पूरे देश के लिए मील का पत्थर करार दिया। भारतीय क्रिकेट टीम को 1000वां वनडे मैच के लिए सचिन तेंदुलकर ने शुभकामनाएं दी हैं। बता दें, भारत ने पहला वनडे साल 1974 में खेला था।

सचिन तेंदुलकर ने भारत के 1000वें वनडे मैच पर प्रतिक्रिया

1974 में भारत के पहले वनडे मुकाबले को याद करते हुए, सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रीय टीम की सेवा के लिए पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों की सराहना की और इस क्रिकेटिंग यात्रा में प्रशंसकों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा क्रिकेट कि दुनिया में यह उपलब्धि पिछले क्रिकेटरों, वर्तमान क्रिकेटरों, अतीत और मौजूदा बीसीसीआई के सदस्यों के कारण ही संभव हो सका है, और इस उपलब्धि में भारतीय क्रिकेट टीम के शुभचिंतक का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं।

सचिन तेंदुलकर ने अपनी वेबसाइट 100 एमबी पर कहा: “भारत का 1000वां वनडे खेलना एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है। भारत ने अपना पहला वनडे 1974 में खेला गया था, यह केवल पिछले क्रिकेटरों, वर्तमान क्रिकेटरों, अतीत और वर्तमान बोर्ड के सदस्यों के कारण ही संभव हो पाया हैं। सबसे महत्वपूर्ण  भारतीय क्रिकेट टीम के शुभचिंतक हैं जिन्होंने पिछली कई पीढ़ियों से अब तक टीम का साथ दिया हैं।”

भारत के पूर्व बल्लेबाज ने टीम इंडिया को आगामी वेस्टइंडीज सीरीज और 1000वें वनडे के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा यह हम सभी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और पूरे देश को इस पर गर्व होना चाहिए और उम्मीद जताई कि भारतीय क्रिकेट मजबूती से आगे बढ़ता रहेगा।

close whatsapp