अभ्यास में लगाया Team India ने पूरा जोर, अब मचेगा मुंबई के मैदान पर जीत का शोर!
पहले सेमीफाइनल में आज होगा टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से।
अद्यतन - Nov 15, 2023 11:38 am

वर्ल्ड कप 2023 में आज पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा, जहां Team India का सामना न्यूजीलैंड से होगा। मेगा टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने दमदार क्रिकेट खेला है, ऐसे में मुंबई में होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच गजब की टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं इस महामुकाबले से पहले दोमों टीमों ने नेट्स में घंटों पसीना बहाया है। सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से लीग स्टेज में हुआ था, जहां धर्मशाला में हुए इस मैच में रोहित की सेना ने दमदार प्रदर्शन करते गए कीवी टीम को मात दी थी।
Team India को याद है साल 2019 की वो हार
जी हां, साल 2019 में जब 50 ओवर वर्ल्ड कप खेला गया था, तब भी Team India ने सेमीफाइनल में कीवी टीम का सामना किया था। बारिश के कारण उस मैच का फैसला दूसरे दिन आया था, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था और उस दौरान टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप हो गई थी। साथ ही उसी मैच में धोनी रन आउट हुए थे, जिसे आज तक कोई नहीं भूला है। वहीं वो सेमीफाइनल मैच धोनी का भारतीय टीम से आखिरी मैच भी था, उसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस बार नहीं करेगी Team India गलती
*पहले सेमीफाइनल में आज होगा Team India का सामना न्यूजीलैंड से।
*मुंबई में होने वाला ये मुकाबला शुरू होगा दोपहर 2 बजे से।
*मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने किया जमकर अभ्यास।
*हर खिलाड़ी ने अभ्यास में दिखाया अपना पूरा का पूरा दम।
एक नजर Team India के अभ्यास सत्र पर
आज के मैच की कुछ ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग 11
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड
डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथमम (विकेटकीपर), मिचल सैंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्गुय्सन, ट्रेंट बोल्ट।