Champions Trophy 2025 के लिए दुबई में लैंड होने के बाद रोहित शर्मा कुछ भूल गए, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

Champions Trophy 2025 के लिए दुबई में लैंड होने के बाद रोहित शर्मा कुछ भूल गए, देखें वीडियो

चैंपियंस ट्राॅफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है।

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

अपने भूलने की यादों के लिए मशहूर भारतीय कप्तान और हिटमैन के नाम से पहचाने जाने वाले रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि रोहित कुछ भूल गए हैं, जिसके लिए वह सपोर्ट स्टाफ से कुछ बात भी करते हुए नजर आए।

गौरतलब है कि आज 15 फरवरी को भारतीय क्रिकेट टीम और सपोर्ट स्टाफ चैंपियंस ट्राॅफी के लिए दुबई रवाना हुई। इस दौरान दुबई लैंड होने के बाद रोहित का एयरपोर्ट पर टीम बस के दरवाजे पर खड़े होने का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह सपोर्ट स्टाफ के एक व्यक्ति से कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें Rohit Sharma का वायरल वीडियो

दूसरी ओर, चैंपियंस ट्राॅफी की बात की जाए तो इसकी शुरुआत 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई की सह-मेजबानी में हो रही है। पहला मैच गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय टीम अपने पहले मैच में 20 फरवरी को बांग्लादेश का सामना करेगी, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उसका हाई-वोल्टेज मैच 23 फरवरी को दुबई में होगा। चैंपियंस ट्राॅफी में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। वहीं, युवा शुभमन गिल को उनका डिप्टी बनाया गया है।

ICC Champions Trophy 2025 Full Schedule

19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी – भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई

21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची

22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

2 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

4 मार्च – सेमीफाइनल 1, दुबई

5 मार्च – सेमीफाइनल 2, लाहौर

9 मार्च – फाइनल, लाहौर (नोट: अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई करता है, तो यह मैच दुबई में होगा)

10 मार्च – फाइनल के लिए रिजर्व दिन

close whatsapp