वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले ही, टीम इंडिया को फैन्स दे रहे हैं दिल खोलकर प्यार
वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया खेलेगी 2 अभ्यास मैच।
अद्यतन - Sep 29, 2023 1:06 pm

टीम इंडिया ने आखिरी बार 50 ओवर का वर्ल्ड कप साल 2011 में जीता था, उस वक्त ये मेगा टूर्नामेंट भारत में हुआ था। अब एक बार फिर से वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है और फिर से भारत में ही सारे मुकाबले खेले जाएंगे। जिसे लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं और सभी चाहते हैं कि इस बार भी भारतीय टीम अपनी धरती पर 2011 वाली कहानी लिखे।
गजब की लय में है इस वक्त टीम इंडिया
जी हां, वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले टीम इंडिया गजब की लय में है, जहां भारतीय टीम ने हाल में लंका को हराकर एशिया कप 2023 अपने नाम किया था। उसके बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी थी, वहीं इस सीरीज में टीम के बल्लेबाजों ने रनों की जमकर बारिश की थी।
टीम इंडिया के फैन्स उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं
*वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया खेलेगी 2 अभ्यास मैच।
*पहला अभ्यास मैच को खेलने के लिए भारतीय टीम पहुंची है गुवाहाटी।
*गुवाहाटी में फैन्स ने किया सभी खिलाड़ियों का काफी शानदार स्वागत।
*भारतीय टीम को देखने के लिए फैन्स की लग गई थी काफी ज्यादा भीड़।
कुछ ऐसे किया फैन्स ने टीम इंडिया का स्वागत
वर्ल्ड कप से ठीक पहले हुआ भारतीय टीम में बदलाव
एशिया कप के दौरान अक्षर पटेल को चोट लगी थी, जिसके कारण वो उस टूर्नामेंट का फाइनल और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज नहीं खेल पाए थे। ऐसे में उनके वर्ल्ड कप खेलने को लेकर भी सवाल खड़ हो रहे थे, जिसके बाद कल रात उनकी जगह को लेकर तस्वीर साफ हो गई। जहां अब अक्षर वर्ल्ड कप की टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह टीम में अब अश्विन की एंट्री हो गई है, अश्विन भी अक्षर की तरह गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी करने का दम रखते हैं और साथ ही अश्विन को काफी ज्यादा अनुभव है।