टीम इंडिया अहमदाबाद तो ऐसे स्वैग में पहुंची, जैसे दूसरे टी20 में कोई बड़ी जीत हासिल की हो!
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मैच अहमदाबाद में खेलेगी टीम इंडिया।
अद्यतन - जनवरी 31, 2023 12:00 अपराह्न

न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच जारी टी20 सीरीज रोमांचक हो गई, जहां 3 मैचों की ये सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है। जिसके बाद सीरीज जीतने वाली टीम का फैसला आखिरी टी-20 मैच में होगा। वहीं तीसरा और आखिरी टी20 मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा, जिसके दोनों टीमें वहां पहुंच गई और वीडियो भी सामने आया है।
बड़ी मुश्किल से जीती थी टीम इंडिया दूसरा टी20 मैच
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 सीरीज का आगाज हार के साथ किया था, वहीं दूसरे मैच में भारतीय टीम ने वापसी की और 100 रनों के टारगेट को बड़ी मुश्किल से अपने नाम किया।
प्रदर्शन कैसा भी हो, टीम इंडिया के खिलाड़ी अलग ही टशन में रहते हैं
*न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मैच अहमदाबाद में खेलेगी टीम इंडिया।
*इसी कड़ी में भारतीय टीम पहुंची अहमदाबाद, इंस्टा पर वीडियो आया सामने।
*जहां इस वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी दिख रहे हैं एक दम टेंशन फ्री।
*सीरीज अपने नाम करने के लिए दोनों टीमें आखिरी मैच करना चाहेगी अपने नाम।
टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर ये वीडियो किया गया है शेयर
पृथ्वी शॉ कर रहे हैं अपनी बारी का इंतजार
दूसरी ओर युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी की है, लेकिन उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों ही टी20 मैचों के लिए अंतिम 11 में मौका नहीं मिला है और कप्तान हार्दिक पहले ही साफ कर चुके हैं की युवा खिलाड़ी को अपनी बारी का अब इंतजार करना होगा।