टीम इंडिया के लिए मजाक बने अभ्यास मैच, खिलाड़ी बस छुट्टी मना रहे हैं एक शहर से दूसरे शहर में - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया के लिए मजाक बने अभ्यास मैच, खिलाड़ी बस छुट्टी मना रहे हैं एक शहर से दूसरे शहर में

टीम इंडिया का इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच हुआ था बारिश के कारण रद्द।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

1 दिन बाद वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो जाएगा, वहीं इस बार टीम इंडिया को खिताब जीतने का फेवरेट बताया जा रहा है। लेकिन अभ्यास मैच के नाम पर टीम इंडिया के साथ मजाक हुआ है, जो टीम को वर्ल्ड कप के दौरान भारी पड़ सकता है। भारतीय टीम अभ्यास मैच के नाम पर एक शहर से दूसरे शहर घूम रही है बस और एक भी मैच नहीं खेल पाई है।

1 हफ्ते के अंदर होंगे टीम इंडिया के तीन मैच

लीग स्टेज के दौरान टीम इंडिया को ज्यादा ब्रेक नहीं मिलेगा और टीम 6 दिन के अंदर-अदर 3 मैच खेलेगी, जहां भारतीय टीम का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा, फिर 11 अक्टूबर के दिन रोहित की सेना अफगान टीम के खिलाफ खेलेगी। उसके बाद हिटमैन की टीम पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को अपना तीसरा मैच खेलेगी।

टीम इंडिया वर्ल्ड कप से पहले बस एक शहर से दूसरे शहर घूम रही है

*टीम इंडिया का इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच हुआ था बारिश के कारण रद्द।
*भारतीय टीम का दूसरा अभ्यास मैच भी हुआ बारिश के चलते नहीं हो पाया।
*टीम के खिलाड़ी बस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर टाइम पास कर रहे हैं।
*वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारतीय टीम का नहीं हुआ कुछ भी अभ्यास।

केएल राहुल ने टीम इंडिया का मैच रद्द होते ही डाला पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

BCCI ने मैच रद्द होने की ऐसे दी जानकारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अश्विन पर होगी डबल जिम्मेदारी

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया में अहम बदलाव हुआ है, जहां चोटिल अक्षर पटेल की जगह टीम में आर अश्विन की एंट्री हुई है। ऐसे में अश्विन पर गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी की भी डबल जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं टीम में ऑलराउंडर के तौर पर इस बार स्पिनर जडेजा के अलावा हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर हैं। तो दूसरी ओर SKY पर भी सभी की नजर होगी, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज में लगातार 2 अर्धशतक अपने नाम कर वनडे क्रिकेट में खुद को साबित किया था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?