पार्टी करने का टाइम है रोहित शर्मा के पास, लेकिन ऋषभ पंत के लिए एक पोस्ट नहीं डाल सकते! - क्रिकट्रैकर हिंदी

पार्टी करने का टाइम है रोहित शर्मा के पास, लेकिन ऋषभ पंत के लिए एक पोस्ट नहीं डाल सकते!

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर।

Rohit Sharma & Rishabh Pant (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma & Rishabh Pant (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का नया साल अस्पताल में गुजर रहा है, जिसका कारण है उनके साथ हुआ खतरनाक सड़क हादसा। वहीं पंत की सेहत को लेकर हर कोई दुआ कर रहा है और सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहा है, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की तरफ से कोई रिएक्शन अभी तक नहीं आया है।

ऋषभ पंत का नहीं हुआ था टीम इंडिया में चयन

नए साल की शुरूआत में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच टी20-वनडे सीरीज होनी है, लेकिन इन दोनों ही सीरीज के लिए ऋषभ पंत का चयन टीम इंडिया में नहीं हुआ था। वहीं बताया जा रहा था कि उन्हें NCA भेजने की तैयारी की जा रही थी फिटनेस के लिए।

रोहित शर्मा के पास नहीं है ऋषभ पंत के लिए समय!

*टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर।
*वहीं नए साल पर पार्टी करते हुए हिटमैन ने लगाई थी एक इंस्टा स्टोरी।
*अभी तक रोहित ने सोशल मीडिया पर पंत के लिए नहीं किया कुछ पोस्ट ।
*पूरी की पूरी टीम इंडिया ऋषभ पंत की सेहत को लेकर कर चुकी है ट्वीट।

नए साल पर पार्टी करते हुए रोहित शर्मा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

पंत को बचाने वालों का हुआ सम्मान

वहीं ऋषभ पंत को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने वाले, हरियाणा रोडवेज के बस चालक सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत को हरियाणा रोडवेज ने सम्मानित भी किया और इसकी के साथ ही टीम इंडिया के कई पूर्व खिलाड़ी ने इन दोनों के लिए सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर किए हैं।

चालक और कंडक्टर को कुछ इस तरह किया गया सम्मानित

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp