IND vs SL: आउट होने के बाद अपने घुटनों पर गिर गए रोहित शर्मा, खुद से दिखे नाखुश
रोहित शर्मा (42 रन) और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 95 रन की शानदार साझेदारी की।
अद्यतन - Jan 15, 2023 5:59 pm

तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 49 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। बता दें, उन्होंने अपनी पारी को काफी शानदार तरीके से शुरू किया। हालांकि वो अर्धशतक बनाने में नाकाम रहे। आउट होने के बाद रोहित शर्मा खुद से दुखी हो गए और वो तुरंत घुटने के बल जमीन पर बैठ गए।
बता दें, इस दो मुकाबलों की वनडे सीरीज में भारत ने 2-0 की अजय बढ़त बनाई हुई है। तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के ओपनरों ने काफी शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा (42 रन) और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 95 रन की शानदार साझेदारी की। शुभमन गिल ने 97 गेंदों में 14 चौके और दो छक्कों की मदद से 116 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।
कप्तान रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने काफी शानदार बल्लेबाजी की लेकिन अर्धशतक नहीं बना पाए। भारत की पारी के 16वें ओवर में उन्होंने एक गेंद पर पुल शॉट खेला लेकिन ये गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े फील्डर में काफी शानदार तरीके से पकड़ ली। खुद रोहित शर्मा हैरान थे इस कैच को देखकर। वो मायूस होकर वापस पवेलियन लौटे।
विराट कोहली ने जड़ा एक और शानदार शतक
तीसरे वनडे की बात की जाए तो भारत में अपनी पहली पारी में 5 विकेट खोकर 390 रन बनाए हैं। गिल के अलावा अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 110 गेंदों में 13 चौके और 8 छक्कों की मदद से 166 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। उन्होंने श्रीलंका के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। यह उनका वनडे प्रारूप में 46वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। उन्होंने टेस्ट में 27 शतक जड़े हैं जबकि टी-20 में उनके नाम 1 शतक है।
विराट कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर ने 32 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए। केएल राहुल मात्र 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
श्रीलंका की ओर से कासुन रजिथा ने 10 ओवर में 81 रन देकर दो विकेट झटके। उनके अलावा लाहिरू कुमारा ने 10 ओवर में 87 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। चमिका करुणरत्ने ने 8 ओवर में 58 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा था कि, ‘ये पिच काफी अच्छी दिख रही है हम लोग इसका भरपूर फायदा उठाएंगे। ऐसी बहुत सी जगह है जहां हमें अभी भी काफी काम करना है। हम हर मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे।’
श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए 50 ओवर में 391 रन की दरकार है।