VIDEO: इंग्लैंड की चुनौती के लिए टीम इंडिया जमकर कर रही अभ्यास । CricTracker Hindi

टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में शुरू किया अभ्यास, प्रैक्टिस सेशन का वीडियो आया सामने

पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 20 जून से खेला जाएगा

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया आगामी टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच गई है और नई चुनौती के लिए जमकर अभ्यास कर रही है। पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 20 जून से खेला जाएगा। दोनों टीमों ने सीरीज के लिए अपने-अपने स्क्वॉड की घोषणा पहले ही कर दी है। इस सीरीज में भारत की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, क्योंकि दोनों दिग्गजों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

बीसीसीआई ने इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया के अभ्यास का एक वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में वे प्रैक्टिस और फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान टीम रनिंग और फिल्डिंग सेशन भी करती हुई दिखी। बीसीसीआई ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘तैयारी शुरू हो गई है। इंग्लैंड में #TeamIndia की लय में आने की पहली झलक।’

यहां देखें वीडियो

 

इंग्लैंड-भारत सीरीज से दोनों टीमों के लिए 2025-27 डब्ल्यूटीसी चक्र की शुरुआत होगी। भारत के लिए यह टेस्ट क्रिकेट में नए युग की शुरुआत होगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। जहां रोहित ने 7 मई को रिटायरमेंट की घोषणा की, वहीं कोहली ने 5 दिन बाद संन्यास का ऐलान किया।

ऐसे में शुभमन गिल जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल जैसे अनुभवी को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट टीम के कप्तान बने। जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। करुण नायर भी लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। वह विराट की जगह ले सकते हैं।

ये रही भारतीय टीम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 20-24 जून, हेडिंग्ले, लीड्स
दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, एजबेस्टन, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन
चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त, द ओवल, लंदन

close whatsapp