टीम इंडिया ने भरी टी20 वर्ल्ड कप के लिए हुंकार, अब 22 गज पर रोहित की सेना करेगी वार
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर नया वीडियो हुआ हाल ही में पोस्ट।
अद्यतन - May 29, 2024 10:16 am

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर क्रिकेट फैन्स का उत्साह चरम पर है, वहीं विराट कोहली को छोड़ पूरी भारतीय टीम New York पहुंच गई है। इस बीच टीम के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें खिलाड़ियों का उत्साह अलग लेवल पर नजर आ रहा है और सब एकजुट नजर आए।
टीम इंडिया को खत्म करना है लंबा सूखा
जी हां, इस बार रोहित की सेना को एक लंबा सूखा खत्म करना हो, वो सूखा है ICC ट्रॉफी जीतने का। दरअसल, भारतीय टीम ने आखिरी बार ICC ट्रॉफी साल 2013 में जीती थी, उसके बाद भारतीय टीम कई बार ICC टूर्नामेंट के फाइनल और सेमीफाइनल में पहुंची। लेकिन टीम कभी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई, ऐसे में अब फैन्स को जीत की पूरी उम्मीद है। वैसे भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी, उसके बाद टीम को निराशा ही हाथ लगी।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने शुरू की तैयारियां
*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर नया वीडियो हुआ हाल ही में पोस्ट।
*भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने सबसे पहले किया फिटनेस पर काम।
*कई खिलाड़ियों ने कहा कि वो New York में खेलने के लिए उत्साहित हैं।
*साथ ही इस दौरान खिलाड़ियों के बीच मस्ती-मजाक भी देखने को मिला।
एक नजर डालते हैं इस नए वाले वीडियो पर
टीम इंडिया के 2 स्पिनर दिखे साथ में
विराट और रोहित का आखिरी टी20 वर्ल्ड कप होगा?
दूसरी ओर अब टीम इंडिया तेजी से बदलाव की ओर जा रही है, युवा खिलाड़ी हर प्रारूप में अपनी जगह बना रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा का ये आखिरी टी20 वर्ल्ड कप हो सकता है। वैसे साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद, ये दोनों बल्लेबाज टीम इंडिया से काफी समय तक ये प्रारूप नहीं खेले थे। जिसके बाद लगा कि दोनों की वापसी नहीं होगी और युवा टीम इंडिया अगला वर्ल्ड कप खेलेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, वैसे इस बार टीम के कप्तान रोहित हैं और हार्दिक उप-कप्तानी करेंगे।