ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बस एक और जीत दर्ज करने के बाद भारत WTC के फाइनल के लिए कर जाएगी क्वालीफाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बस एक और जीत दर्ज करने के बाद भारत WTC के फाइनल के लिए कर जाएगी क्वालीफाई

दिल्ली टेस्ट जीतने के बाद भारत का पॉइंट प्रतिशत 61.66 से 64.06 हो चुका है।

Team India (Image Credit- Twitter)
Team India (Image Credit- Twitter)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के शुरुआती दो टेस्ट मुकाबलों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जबरदस्त मात दी। जहां एक तरफ भारत ने नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले को एक पारी और 132 रन से अपने नाम किया वहीं दूसरी ओर मेजबान ने दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले को 6 विकेट से जीता और शानदार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने नाम।

अभी दो टेस्ट मुकाबले और खेलने बचे हैं लेकिन भारत ने शुरुआती दो मैचों को जीतकर यह बात पक्की कर ली है कि अब वो यह टेस्ट सीरीज हार नहीं सकते। यही नहीं दिल्ली में खेले जा चुके दूसरे टेस्ट के बाद अब टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022-23 सत्र के फाइनल में लगभग अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

दिल्ली टेस्ट जीतने के बाद भारत का पॉइंट प्रतिशत 61.66 से 64.06 हो चुका है। अंक तालिका में भारत अभी भी दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 16 मैचों में 10 में जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनाए रखनी है तो उन्हें 4-0 से क्लीनस्वीप होने से बचना होगा। अगर कंगारू टीम भारत से 4-0 से हार जाती है तो उनका इस शानदार चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।

भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट प्रतिशत 70.83 से गिरकर 66.67 हो गया है। वहीं श्रीलंका भी अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस सत्र के फाइनल में अपनी जगह बना सकती है। श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट को जीतना होगा।.

भारत कैसे WTC के फाइनल के लिए कर सकती हैं क्वालीफाई?

1- भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मुकाबलों में से एक में जीत दर्ज करनी होगी। अगर वो ऐसा कर लेते हैं तो उनकी WTC के फाइनल में जगह पक्की हो जाएगी।

2- इस समय खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ क्लीनस्वीप होने से बचना होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करना है तो उन्हें बचे हुए दो मुकाबलों में से किसी एक में जीत दर्ज करनी होगी।

3- अगर श्रीलंका को इस दौड़ में बने रहना है तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों को जीतना होगा।

close whatsapp