भारतीय टीम के Support Staff ने लिए छुट्टी के मजे, निकल पड़े खूबसूरत वादियों में घूमने
वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को अपना अगला मैच 29 तारीख को खेलना है।
अद्यतन - Oct 25, 2023 11:55 am

भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बेहद दमदार प्रदर्शन कर रही है, जहां टीम ने लगातार अपने सभी 5 मैच जीते हैं और हर एक खिलाड़ी लय में चल रहा है। ऐसे में पूरी टीम में इस वक्त खुशी की लहर है, तो Support Staff पर भी किसी तरह की कोई टेंशन नहीं है। इस बीच टीम का Support Staff भी Chill करने निकला था, जिसका वीडियो टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है।
अगला मैच कब है भारतीय टीम का?
वहीं भारतीय टीम के अगले मैच में समय है, रोहित एंड कम्पनी ने कीवी टीम के खिलाफ 22 तारीख को मुकाबला खेला था। उसके सीधे बाद अब टीम इंडिया 29 अक्टूबर के दिन अपना छठा मैच खेलने उतरेगी, जहां इंग्लैंड के खिलाफ ये मुकाबला होगा और ऐसे में टीम इंडिया को आराम के लिए एक लंबा ब्रेक मिला है।
भारतीय टीम के Support Staff ने अलग तरह से किया CHILL
*वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को अपना अगला मैच 29 तारीख को खेलना है।
*ऐसे में पूरी टीम और Support Staff को मिला है एक काफी लंबा ब्रेक।
*इस बीच टीम इंडिया का Support Staff निकल पड़ा खूबसूरत वादियों में।
*टीम इंडिया का Support Staff निकला था हिमाचल के Triund Trek पर घूमने।
Support Staff का ये वीडियो आया है सामने
भारतीय टीम के खिलाड़ी नजर आ रहे हैं अब काफी खुश
हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई है सामने
वहीं टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आई है, जो फैन्स को काफी ज्यादा निराश कर देगी। इस रिपोर्ट की माने तो हार्दिक अगले 2 और मैचों से बाहर हो गए हैं, टीम के लिए एक बड़े झटके जैसा है और वो आखिरी के 2 मैचों के लिए टीम के साथ जुड़ सकते हैं। हार्दिक को बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान चोट लगी थी, जब उन्होंने गेंद को रोकने का प्रयास किया था। ऐसे में अब एक बार फिर से शमी अगले मैच के लिए भी अंतिम 11 में बने रहेंगे।