IPL 2024: ऑक्शन में इन 9 प्लेयर्स को खरीदकर अब पछता रही है फ्रेंचाइजी, पीट रही है अपना सिर
इन प्लेयर्स को खरीदकर फ्रेंचाइजी ने कर दिया सभी को हैरान।
अद्यतन - Dec 30, 2023 7:51 pm

IPL 2024 के ऑक्शन के लिए कुल 333 प्लेयर्स ने अपना नाम रजिस्टर करवाया था, जिसमें से 72 खिलाड़ियों किसी न किसी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल किया। आईपीएल 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई के कोका-कोला एरिना में आयोजित किया गया था। यह अगले साल टूर्नामेंट के आगामी संस्करण को ध्यान में रखते हुए एक मिनी ऑक्शन थी।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 20.50 करोड़ रुपये की बोली के साथ पैट कमिंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये की बोली के साथ मिचेल स्टार्क को अपनी टीम में शामिल किया। इसका परिणाम ये हुआ कि, ये हुआ कि, वे दोनों अब तक बिकने वाले दो सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा, अन्य खिलाड़ी भी थे, जिन पर बड़ी बोली लगी, लेकिन फ्रेंचाइजी की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया कि उन्हें क्यों खरीदा गया।
इस लेख में, हम IPL 2024 की ऑक्शन में हर एक फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदे गए सबसे खराब खरीददारों पर एक नजर डालेंगे। ये सभी वो खिलाड़ी हैं जिनके ऊपर प्राइस टैग को सही साबित करने का काफी ज्यादा दबाव होगा।
IPL 2024 में हर एक टीम द्वारा की गई सबसे खराब खरीदारी (Team-wise worst buys in the IPL 2024 auction)
9. समीर रिजवी (Sameer Rizvi, Chennai Super Kings)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2024 की ऑक्शन में प्लेइंग इलेवन में अंबाती रायडू की जगह लेने के लिए एक अच्छे भारतीय बल्लेबाज की तलाश में आई थी। उनके पास करुण नायर और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ियों को खरीदने का विकल्प था, दोनों के पास अच्छी तकनीक के साथ घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में खेलने का काफी ज्यादा अनुभव है।
हालांकि, CSK फ्रेंचाइजी ने यूपी टी-20 लीग में कुछ अच्छे बल्लेबाजी प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश के समीर रिजवी पर 8 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने का फैसला किया। रिजवी को ‘दाएं हाथ का सुरेश रैना’ करार दिया गया है और यहां तक कि खुद रैना से भी उन्हें काफी ज्यादा सपोर्ट मिला है। अब यह देखना बाकी है कि रिजवी प्राइस टैग के दबाव में और रायडू के रिप्लेसमेंट के रूप में कैसा प्रदर्शन करते हैं।