Team-wise worst buys in the in IPL 2024 auction

IPL 2024: ऑक्शन में इन 9 प्लेयर्स को खरीदकर अब पछता रही है फ्रेंचाइजी, पीट रही है अपना सिर

इन प्लेयर्स को खरीदकर फ्रेंचाइजी ने कर दिया सभी को हैरान।

6. उमेश यादव (Umesh Yadav, Gujarat Titans) Team-wise worst buys in the IPL 2024 auction

Umesh Yadav. (Photo Source: IPL/BCCI)
Umesh Yadav. (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल 2024 की ऑक्शन से पहले जीटी ने अपने सबसे तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को टीम से बाहर कर सभी को चौंका दिया था। आईपीएल 2024 की ऑक्शन में उनका मुख्य उद्देश्य उनकी जगह लेना था और उन्होंने स्पेंसर जॉनसन को खरीदकर ऐसा किया और साथ ही अजमतुल्लाह ओमरजई को हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमैनेट के रूप में खरीदा।

इसी बीच जीटी ने सभी को हैरान करते हुए भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव के लिए 5.80 करोड़ रुपये का भुगतान किया। हालांकि यादव 141 आईपीएल मैचों में 136 विकेट के साथ काफी अनुभवी हैं, लेकिन उनकी इकॉनमी बहुत खराब रही है। पिछले चार आईपीएल सीजन में, उनके नाम कुल मिलाकर 26 विकेट हैं, जबकि आईपीएल 2023 में, उन्होंने 8 मैचों में केवल एक विकेट लिया। अब यह देखने वाली बात होगी कि जीटी की प्लेइंग इलेवन में यादव कहां फिट होंगे।

Previous
Page 4 / 9
Next

close whatsapp