जैसे ही रोहित ने शतक लगाया, वैसे ही रो पड़ी थी रितिका भाभी, देखें वायरल वीडियो
रितिका की यह वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
अद्यतन - जुलाई 20, 2026 11:17 पूर्वाह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लाॅर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद करते हुए, रिटायरमेंट की खबरों को खारिज कर दिया।
388 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए हिटमैन रोहित ने 110 गेंदों में 138 रनों की एक मैराथन पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिल पाई। लेकिन इस पारी से पहले उन्होंने 88 गेंदों में अपना 34वां वनडे शतक पूरा किया।
तो वहीं, जैसे ही रोहित शर्मा ने अपना ये शतक पूरा किया, वैसे ही स्टैंड्स में मौजूद उनकी पत्नी रितिका सजदेह की आंखे नम हो गई। इसके बाद पल भर में ही ये पल कैमरे में कैद हो गया और इस घटना की वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
देखें रितिका सजदेह की यह वीडियो
A statement 1️⃣0️⃣0️⃣ from the HITMAN! 😍
Rohit Sharma brings up a sensational century and becomes the first Indian to score an ODI hundred at Lord's! 🇮🇳#ENGvIND 3rd ODI 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/sFnq0hRAHq
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 19, 2026
खैर, इस शतक के साथ ही रोहित शर्मा पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर वनडे शतक लगाया है। इससे पहले किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले इस मैदान पर वनडे शतक नहीं लगाया है।
इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज
दूसरी ओर, तीन मैचों की वनडे सीरीज के निर्णायक मैच में इंग्लैंड ने 27 रनों से जीत हासिल करते हुए, वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। मुकाबले के बारे में बात की जाए तो बेन डकेट की 141 रनों की शानदार पारी के चलते इंग्लैंड ने 388 रनों का लक्ष्य भारत के सामने जीत के लिए रखा।
लेकिन, भारत इस टारगेट का पीछा करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 360 रन ही बना पाई। रोहित ने मुकाबले में 138 रन बनाए, तो शुभमन गिल ने 77 और विराट कोहली ने 74 रनों की पारी खेली। लेकिन और किसी खिलाड़ी से बड़ा योगदान नहीं मिला, जिसके चलते भारत को हार का सामना करना पड़ा।