नीदरलैंड के खिलाफ शर्मनार हार के बाद टेम्बा बावुमा का बड़ा बयान, कहा टीम में अपनी भूमिका को लेकर सोचूंगा
साउथ अफ्रीका टी-20 विश्व कप 2022 में नीदरलैंड से 13 रनों से हारने के बाद बाहर हो गई है
अद्यतन - नवम्बर 7, 2022 10:50 पूर्वाह्न

टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका के लिए टी-20 विश्व 2022 में सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन नीदरलैंड से मिली एक अप्रत्याशित हार के बाद अफ्रीकी टीम जारी टी-20 विश्व कप से बाहर हो गई है।
बता दें कि साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच टी-20 विश्व कप सुपर 12 का 40वां मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला गया। इस मैच के शुरु होने से पहले सभी को यह लग रहा था कि साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल का टिकट आसानी से कटा लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, डच टीम ने प्रोटियाज को 13 रनों से हराकर इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया।
नीदरलैंड से मिली इस हार के बाद साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया में जारी टी-20 विश्व कप 2022 से बाहर हो गई। इस हार के बाद अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा है अब वह कप्तानी और टीम में अपनी भूमिका को लेकर सोचेंगे। साथ ही आपको बता दें कि टेम्बा बावुमा टी-20 विश्व कप में खराब फॉर्म से लगातार जूझ रहे थे।
टेम्बा बावुमा का बड़ा बयान
नीदरलैंड से मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने बयान में कहा कि, यह काफी मुश्किल समय रहा है। इस पर विचार करना है कि टीम के भीतर कप्तान के रूप में मेरी भूमिका क्या है। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मुझे सोचना है। मैं इसके बारे में संबंधित लोगों से बात करूंगा।
इसके अलावा बावुमा ने कहा कि हमें देखना होगा कि साउथ अफ्रीका के कोच के रूप में कौन आता है। आम तौर पर, जब आपके पास इस तरह के बदलाव एकाएक करते हैं तो इसके परिणाम अलग हो सकते हैं। हो सकता है कि वे कोई नया लीडर ढूंढे, जो उनके विजन और खेल शैली को आगे ले जा सके। लेकिन इस समय अगर मैं इन सबके बारे में सोचूं तो अब यह इमोश्नल हो जाएगा।
बता दें कि पूरे टी-20 विश्व कप मे टेम्बा बावुमा खराब फाॅर्म से जूझते रहे और खेली गई पांच पारियों में 73 रन ही बना पाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला और स्ट्राइक रेट भी 112 का रहा। टेम्बा के इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते है कि वह कप्तान का पद जल्द ही छोड़ सकते है।